IndiaTrending

बोर्ड परीक्षा में आए 92% नंबर, अगले ही दिन छात्रा ने कर लिया सुसाइड, वजह क्या?

कानपुर के पनकी में सीबीएसई 10वीं में 92% अंक लाने वाली छात्रा वैशाली सिंह ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने स्कूल शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाई के अनुसार, शिक्षक वैशाली को ताना मारते थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
UP: बोर्ड परीक्षा में आए 92% नंबर, अगले ही दिन छात्रा ने कर लिया सुसाइड, वजह क्या?

कानपुर के पनकी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सीबीएसई 10वीं में 92 प्रतिशत नंबर लाने वाली छात्रा ने रिजल्ट के अगले ही दिन फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने कुछ दोस्तों को मोबाइल पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी थी, जिसमें उसके कहा कि अब मुझसे जिया नहीं जा रहा है, मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं. घटना पनकी थाना क्षेत्र की है.
भाई ने स्कूल शिक्षकों पर लगाएं गंभीर आरोप वैशाली के भाई प्रिंस ने स्कूल के कुछ शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनसे कहा कि स्कूल के कुछ शिक्षक वैशाली की तुलना मुझसे करते थे और उसे ताना मारते हैं. शिक्षक उससे कहते थे कि भाई तुम्हारा निठल्ला और कामचोर था, क्या तुम भी वैसे ही बनोगी. भाई ने बताया कि इस बात से बहुत आदत हो गई थी. उसने अपने अच्छे नंबर लाकर अपने आप को साबित किया और फिर आत्महत्या कर ली. वह तानों से पूरी तरह से टूट गई थी.

मृतका का भाई भी पहले वैशाली के स्कूल में पढ़ता था. 11वीं में नंबर कम आने के बाद उनसे स्कूल छोड़ दिया था. उसने बताया कि इसके बाद शिक्षक उसकी बहने का ताना मारते थे.

जांच कर रही पुलिस

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए लिया गया है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply