Bihar

गर्लफ्रेंड की शादी से टूटा दिल, भागलपुर में टावर पर चढ़ा युवक; 6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Satya Report: Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवनंदनपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी की खबर से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब 6 घंटे तक युवक का टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया. इस दौरान मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई थी.

गर्लफ्रेंड की शादी से टूटा दिल, भागलपुर में टावर पर चढ़ा युवक; 6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
गर्लफ्रेंड की शादी से टूटा दिल, भागलपुर में टावर पर चढ़ा युवक; 6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गांव वालों के अनुसार, युवक सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ गया. उसके पास एक मोबाइल फोन भी था और वह ऊपर से लगातार बातचीत कर रहा था. बताया जा रहा है कि युवक उसी टावर में काम करता है. घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस, एसपी संयम राजा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. युवक की पहचान पूर्णिया निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसकी प्रेमिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है.

6 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

करीब 6 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और प्रशासन लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे. आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि प्यार में असफलता कभी-कभी लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जिससे उनकी जान भी जोखिम में पड़ सकती है.

जान जोखिम में डाल रहे लोग

बता दें कि यह कोई पहला घटना नहीं, इससे पहले भी देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जहां लोग कई बार प्यार के लिए तो कई बार न्याय के लिए जान जोखिम डालने का मजबूर हो जाते हैं. ऐसे ही एक मामला रविवार को ही बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड स्थित पसहरा गांव से सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह से टूटा युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया था. हालांकि, पिता की कोशिशों के बाद बेटा नीचे उतर आया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply