Bihar

शादी से पहले दुल्हन से मांगी 7 लाख की रंगदारी, पुलिस तक पहुंचा मामला… अब हो रही आरोपियों की तलाश

Satya Report: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी से पहले बदनाम करने और उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.आरोपियों ने युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें शेयर कर दीं. इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी ने युवती की होने वाली शादी तोड़ने की धमकी देते हुए 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

शादी से पहले दुल्हन से मांगी 7 लाख की रंगदारी, पुलिस तक पहुंचा मामला… अब हो रही आरोपियों की तलाश
शादी से पहले दुल्हन से मांगी 7 लाख की रंगदारी, पुलिस तक पहुंचा मामला… अब हो रही आरोपियों की तलाश

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी शादी को तोड़ने की नीयत से आरोपितों ने Instagram और Facebook पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित करनी शुरू कर दीं. इन तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेजकर उसे बदनाम किया जा रहा है.

युवती ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी अमर कुमार ने पहले उसे जबरन बाइक से अगवा किया था और एक होटल में ले जाकर मारपीट की. इसके बाद उसके कपड़े फाड़कर अश्लील तस्वीरें खींच ली गईं. उन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपी लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था. विरोध करने पर आरोपितों ने उससे 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

पीड़िता जूरन छपरा स्थित एक नर्सिंग होम में असिस्टेंट के रूप में कार्यरत थी. पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी तय होने के बाद आरोपी अमर कुमार, सुदामा सिंह, सुनील सिंह व अन्य ने मिलकर उसे बदनाम करने की साजिश रची.

मामले में नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि युवती के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया आईडी की गहनता से जांच कर रही है. मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply