Trending

जापान के उत्तर में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप! सुनामी की चेतावनी

Satya Report: भूकंप की धरती कहे जाने वाले जापान में एक बार फिर भीषण भूचाल आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। अन्य ब्यौरे का इंतजार है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप उत्तरी जापान के तट पर आया। यह इससे पहले आए अन्य शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

जापान के उत्तर में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप! सुनामी की चेतावनी
जापान के उत्तर में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप! सुनामी की चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर जापान के संरिकु तट के पास भूकंप के तेज झटके आए। यह भूकंप समुद्र में आया है। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4:53 बजे (GMT समयानुसार 07:53 बजे) भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्री सतह से करीब 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था। जापान की सरकारी प्रसारक संस्था एनएचके (NHK) ने बताया कि इस क्षेत्र में 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी (सागर तरंग) आने की आशंका है, जो बहुत जल्दी इस इलाके को प्रभावित कर सकती है। अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने तथा ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी है।

जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची ने पोस्ट किया, “आज दोपहर करीब 4:53 बजे सनरिकु तट के पास केंद्र वाले एक भूकंप ने आओमोरी में अधिकतम तीव्रता 5 के साथ तेज़ झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, इवाते प्रीफेक्चर, होक्काइडो के प्रशांत तट के मध्य भाग और आओमोरी प्रीफेक्चर के प्रशांत तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। सुनामी चेतावनी वाले क्षेत्रों के निवासियों को तुरंत ऊंची जगहों, इवैकुएशन भवनों या अन्य सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंच जाना चाहिए। .

उन्होंने आगे लिखा, भूकंप के तुरंत बाद हमने “प्रधानमंत्री कार्यालय संकट प्रबंधन केंद्र” में “प्रधानमंत्री कार्यालय संपर्क कक्ष” स्थापित कर दिया है। हम पूरी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें क्षति की स्थिति का पता लगाना, जान बचाने और बचाव समेत आपातकालीन आपदा उपाय, तथा जनता को समय पर सटीक जानकारी प्रदान करना शामिल है। इस समय हमें रिपोर्ट मिली है कि “मानवीय और भौतिक क्षति की पुष्टि की जा रही है”, लेकिन अब से हम विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करेंगे और आपदा प्रतिक्रिया को संभालेंगे।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply