Satya Report: दिल्ली हाई कोर्ट के जज स्वर्ण कांता शर्मा आबकारी मामले में केजरीवाल पर सुनवाई से पहले बड़ा फैसला लिया है. इस बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बालियान से जुड़े एक केस से खुद को अलग कर लिया है. दरअसल, पूर्व विधायक नरेश बालियान के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत केस दर्ज है. जिसके बाद आप विधायक ने इस मामले में जमानत की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है. स्वर्ण कांता शर्मा ने सोमवार को इस याचिका की सुनवाई से खुद कर अलग कर लिया है. अब अब यह मामला 23 अप्रैल को किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध होगा. न्यायमूर्ति शर्मा ने मामले से खुद को अलग करने का कोई कारण नहीं बताया.

इस पूरे मामले में को लेकर आम आदमी पार्टी के तरफ से प्रतिक्रिया आई है. पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांढा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, पूर्व विधायक नरेश बालियान की बेल का मामला एक साल से भी अधिक समय से लंबित पड़ा है. जबकि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि मौजूदा या पूर्व विधायक/सांसदों के मामले जल्द से जल्द डे टू डे हीयरिंग करके निपटाए जाएं. उम्मीद है अब जल्द इंसाफ होगा. आप प्रवक्ता की तरफ से इसे एक तरह से जज पर तंज माना जा रहा है. .



