Satya Report: OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite: वनप्लस भारतीय बाजार में अपनी Nord सीरीज को और मजबूत करने जा रहा है. कंपनी 7 मई को अपने दो किफायती फोन OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च करेगी. इस बार फोकस पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और स्मूथ एक्सपीरियंस पर रखा गया है. खास बात यह है कि फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. ऐसे में मिड रेंज सेगमेंट में यह फोन बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है.

पावरफुल प्रोसेसर और गेमिंग एक्सपीरियंस
OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे एक पावरफुल मिड रेंज स्मार्टफोन बनाता है. इसके साथ एक खास टच रिफ्लेक्स चिप भी दी जाएगी, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूथ और तेज रिस्पॉन्स मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन 144 FPS तक का अल्ट्रा स्मूथ गेमप्ले देने में सक्षम होगा. इसके अलावा 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 6 एक्सिस गेमिंग जायरोस्कोप से कंट्रोल और ज्यादा सटीक होगा. फोन में बड़े वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होगा.
बैटरी और डिस्प्ले में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी बताई जा रही है, जो एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है. इसके साथ 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा. इसमें ऑल सीनारियो बायपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की 1.5K स्क्रीन दी जाएगी, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. यह स्क्रीन वीडियो देखने और गेमिंग के लिए शानदार अनुभव दे सकती है.
कलर ऑप्शन और कब होगी लॉन्चिंग
कंपनी 7 मई को दोपहर 12 बजे इस फोन को लॉन्च करेगी, जहां इसकी कीमत और ऑफर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी. OnePlus Nord CE 6 को फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. वहीं Nord CE 6 Lite विविड मिंट और हाइपर ब्लैक कलर में आएगा. फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसे हाई लेवल प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा यह डिवाइस MIL STD 810H टेस्टिंग से भी गुजरा है. .



