Satya Report: Poco की नई सी सीरीज जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने नई सी सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, कंपनी ने X पर पोस्ट शेयर कर तारीख का ऐलान किया है. इस बात की भी जानकारी दी गई है कि ये नई सीरीज बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकती है. कंपनी ने पोस्ट शेयर करने के साथ जो पोस्टर शेयर किया है उस पोस्टर को देखने े इस बात का पता चलता है कि इसमें 6300mAh की बैटरी मिलेगी. पोस्टर में सी81 सीरीज का जिक्र है, इसका मतलब ये है कि इस सीरीज में POCO C81 और POCO C81x को उतारा जा सकता है.

POCO C81 Series Launch Date in India
पोको ने इस बात को कंफर्म किया है कि इस सीरीज को 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ऑफिशियल लॉन्च के बाद ये फोन फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. टीजर पोस्ट के हिसाब से अगर डिजाइन की बात करें तो ये सीरीज सेगमेंट के लिए स्टैंडर्ड है. फोन मैट लुक के साथ हल्के नीले रंग के फिनिश में और वर्टिकली स्टैक्ड डुअल-कैमरा मॉड्यूल में नजर आ रहा है. इसका लेआउट Redmi A7 Pro जैसा ही है, जिसे पिछले हफ्ते भारत में 11,499 रुपए में लॉन्च किया गया था.
The warmup is over. Its time for the main innings
Indias Next-Gen All-Rounder is ready to take the field and change the game forever.
Mark your calendars, set your alarms, and get ready for the ultimate performance.
POCO C81 launching on 23.03.2026
Only on Flipkart pic.twitter.com/KYuzF69Atj .— POCO India (@IndiaPOCO) April 20, 2026
POCO C81 Specifications
पोको सी81 में 6300 एमएएच की बैटरी होगी जो POCO C71 की 5200mAh यूनिट से लगभग 20 प्रतिशत बड़ी है. कंपनी का दावा है कि 1000 चार्ज साइकिल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत तक चलेगी. इसमें एक कोल्ड एंड्योरेंस मोड भी है, जिसे कम तापमान की स्थिति में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो इस सेगमेंट में एक अनोखा फीचर है. चार्जिंग 15W पर मामूली रहती है, लेकिन फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह छोटे डिवाइस को भी पावर दे सकता है.
–



