Technology

Airtel यूजर्स को झटका! कंपनी ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, इतनी बढ़ी कीमत

Satya Report: Airtel Tariff Hike 2026: यदि आप एयरटेल यूजर हैं तो आपकी जेब का खर्च बढ़ने वाला है. एयरटेल ने अपने सबसे पॉपुलर प्लान की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है. कंपनी ने अपने 84 दिन वाले प्लान में बदलाव करते हुए 859 रुपये वाला प्लान को अब 899 रुपये का कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने 799 रुपये वाला प्लान पूरी तरह हटा दिया गया है. इस बदलाव से यूजर्स की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. माना जा रहा है कि यह टैरिफ बढ़ोतरी की शुरुआत हो सकती है.

Airtel यूजर्स को झटका! कंपनी ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
Airtel यूजर्स को झटका! कंपनी ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, इतनी बढ़ी कीमत

कौन से प्लान हुए महंगे और खत्म

एयरटेल ने 700 से 800 रुपये की रेंज में आने वाले अपने प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है. पहले इस सेगमेंट में 799 और 859 रुपये के दो प्लान मौजूद थे, जो 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे. इनमें यूजर्स को 1.5GB या 2GB डेली डेटा का विकल्प मिलता था. अब कंपनी ने 799 रुपये वाला प्लान पूरी तरह से हटा दिया है. वहीं 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है. इस बदलाव के बाद अब 84 दिन की वैलिडिटी के लिए एंट्री लेवल प्लान 899 रुपये से शुरू होता है, जिससे यूजर्स के खर्च में सीधा इजाफा हुआ है. .

899 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा

एयरटेल के 899 रुपये वाले ट्रूली अनलिमिटेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 1.5GB डेटा प्रति दिन मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है. इसके साथ एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का 12 महीने का एक्सेस, स्पैम कॉल अलर्ट और फ्री हेलोट्यून जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं. हालांकि पहले 859 रुपये वाले प्लान में मिलने वाला कैशबैक रिवॉर्ड अब इस नए प्लान में नहीं दिख रहा है, जिससे कुछ फायदे कम हो गए हैं.

यूजर्स और मार्केट पर क्या असर पड़ेगा

एयरटेल के इस फैसले का असर सीधे उन यूजर्स पर पड़ेगा जो लंबे समय तक चलने वाले प्लान लेते हैं. अब 84 दिन की वैलिडिटी के लिए कम से कम 899 रुपये खर्च करने होंगे, जिससे मासिक खर्च बढ़ जाएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह टैरिफ बढ़ोतरी की शुरुआत हो सकती है और जल्द ही अन्य प्लान भी महंगे हो सकते हैं. इसके अलावा जियो और वीआई जैसी कंपनियां भी इसी तरह के बदलाव कर सकती हैं, क्योंकि पहले भी टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे के अनुसार प्लान अपडेट करती रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में मोबाइल यूजर्स को और महंगे रिचार्ज का सामना करना पड़ सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply