वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की एक दिशा ऐसी है जोकि सबसे पवित्र होती है। ऐसे में इस जगह वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

Satya Report: वास्तु शास्त्र में वैसे तो घर ही हर दिशा का अपना महत्व होता है। शास्त्र हर दिशा से जुड़ा कोई ना कोई नियम और उपाय जरूर है। बात की जाए घर के ईशान कोण की तो इसे शास्त्र की दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। आसान भाषा में समझा जाए तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिशा में ही मंदिर या फिर कोई पॉजिटिव चीज को ही रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा को अगर हमेशा साफ-सुथरा रखा जाए और यहां पर ज्यादा सामान ना रखा जाए तो घर में हमेशा पॉजिटिव माहौल बना रहता है। ईशान कोण से जुड़ा वास्तु अगर सही रहे तो इससे मन भी शांत रहता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
कई लोगों को ईशान कोण से जुड़ी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में लोग मंदिर इधर-उधर बना देते हैं। ऐसे में ईशान कोण वाली दिशा में अपने मन से कोई भी सामान रख दिया जाता है जोकि वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। ईशान कोण से जुड़े नियमों का पालन ना करने पर इसका असर घर के वास्तु पर सीधे तौर पर पड़ता है। आज जानते हैं कि ईशान कोण की ओर हमें किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
जूते-चप्पल और कूड़ेदान
अब जैसा कि उत्तर-पूर्व दिशा घर का सबसे पवित्र कोना है। ऐसे में यहां पर भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि यहां पर कोई कूड़ेदान या फिर किसी भी तरह की गंदगी ना हो। इन चीजों से घर में नकारात्मकता आती है और इससे माहौल खराब होता है। नियम के हिसाब से यहां पर साफ-सफाई हमेशा होनी चाहिए और इस एरिया को हल्का ही रखना चाहिए।
ईशान कोण पर ना रखें भारी सामान
कई बार लोग जगह को इस्तेमाल करने के चलते ईशान कोण पर कुछ भी रख देते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से ईशान कोण की ओर भारी सामान तो भूलकर भी नहीं रखना है। माना जाता है कि इस दिशा में कोई भी भारी सामान जैसे अलमारी, बेड या फिर लोहे की बनी कोई भी चीज रखने से घर की अच्छी एनर्जी का बैलेंस बिगड़ेगा। वहीं पॉजिटिव एनर्जी का आगमन भी बाधित होने लगेगा।
ईशान कोण में ना रखें टूटी हुई ये चीज
वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार ईशान कोण की ओर कभी भी भगवान की टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी हैं। अगर भगवान की कोई फोटो जोकि फट गई है या बहुत ही ज्यादा पुरानी हो चुकी है तो उसे भी इस दिशा में ना ही रखें। इन्हें इस दिशा में रखना सही नहीं माना जाता है। ईशान कोण की ओर जब आप मंदिर की स्थापना करें तो यहां पर साफ-सुथरी मूर्ति और तस्वीर ही लगाएं। .
ईशान कोण को ऐसे रखें पॉजिटिव
अगर आप घर के ईशान कोण वाले कोने को हमेशा पॉजिटिव रखने की कोशिश करेंगे तो हमेशा शांति का एहसास होगा। साथ ही घर में अच्छी एनर्जी आएगी। ईशान कोण वाला हिस्सा हमेशा साफ रखें। कोशिश करें कि यहां पर हल्के रंग की दीवार या पर्दा हो। ये जरूर सुनिश्चित करें कि इस दिशा में हवा और रोशनी पर्याप्त मात्रा में आए। साथ ही रोज यहां पर दीया जरूर जलाएं।



