DharamIndiaTrending

दक्षिण दिशा में इन चीजों के होने से जिंदगी होगी बेहतर, इस भारी सामान से सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Satya Report: वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा के कई मायने होते हैं। वहीं दक्षिण दिशा को लेकर कई तरह के उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस दिशा में क्या-क्या रखना चाहिए?

दक्षिण दिशा में इन चीजों के होने से जिंदगी होगी बेहतर, इस भारी सामान से सुधरेगी आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र की दुनिया में घर की हर एक दिशा को खास माना जाता है। सभी दिशाएं अपने आप में खास होती हैं और इनका असर अलग-अलग होता है। वहीं बात की जाए दक्षिण दिशा की तो आमतौर पर शास्त्र में इसे स्टेबिलिटी और मजबूती से जोड़कर देखा जाता है। इस दिशा का संबंध घर की मजबूती से जोड़कर तो देखा ही जाता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इस दिशा का सही इस्तेमाल करने से जिंदगी में अच्छा बैलेंस बना रहता है। ऐसे में इस दिशा में रखी हुई चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अगर वास्तु के नियमों के अनुसार दक्षिण दिशा की चीजें सजाई जाएं तो घर का माहौल बैलेंस्ड बना रहता है और पॉजिटिव एनर्जी की कोई भी कमी नहीं रहती है। ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि इस दिशा में कौन सी चीजें रखी जाएं?

दक्षिण दिशा में रखें भारी फर्नीचर

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार दक्षिण दिशा में भारी सामान रखना सही माना जाता है। हल्की चीजों की बजाय इस दिशा में हमेशा भारी सामान ही रखना चाहिए। अलमारी से लेकर बेड, सोफा और लकड़ी का भारी फर्नीचर इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से ऐसा करने से घर में मजबूती और स्टेबिलिटी बनी रहती है। इस दिशा में हल्की चीजें रखने से बैलेंस थोड़ा बिगड़ सकता है।

तिजोरी रखना होगा बेहतर

वास्तु के अनुसार इस दिशा में तिजोरी रखना भी अच्छा माना जाता है। वहीं तिजोरी के अलावा अगर दक्षिण दिशा में कोई और दूसरा कीमती सामान रखा जाए तो ये भी अच्छा होता है। शास्त्र के अनुसार इस दिशा में कीमती चीजें रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है। हालांकि इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि ये दिशा साफ-सुथरी जरूर हो। इसके अलावा इस ओर चीजें व्यवस्थित भी होनी चाहिए। .

दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं ये चीज

नियम के अनुसार दक्षिण दिशा वाली दीवार पर आप क्या चीज लगाते हैं? ये बात भी काफी मायने रखती है। इस दिशा की ओर वाली दीवार पर परिवार या फिर उसकी यादों से जुड़ी कोई भी चीज लगा दें। इससे रिश्तों में अपनापन तो रहेगा ही। साथ ही घर में पॉजिटिव माहौल भी बनेगा और ऐसे में नेगेटिविटी को कोई जगह नहीं मिल पाएगी।

दक्षिण दिशा में हो ऐसा रंग

शास्त्र के हिसाब से इस ओर अगर हल्के गहरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा हो तो ये ज्यादा अच्छा रहेगा। आप इस दिशा में हल्के भूरे या फिर हल्के नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर का माहौल बैलेंस्ड हो जाएगा। साथ ही इससे घर का वास्तु भी सही होगा। कुल मिलाकर आपको दक्षिण दिशा को इग्नोर नहीं करना है। इस दिशा का सही इस्तेमाल करके जिंदगी को सही ट्रैक पर लाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply