HealthIndiaTrending

हफ्ते के 7 दिन के लिए 7 मैजिकल ड्रिंक, मोटापा, फैटी लिवर और कई बीमारियां होंगी दूर, जानिए बनाने का तरीका

Satya Report: स्वस्थ रहना है तो दिन की शुरुआत मैजिकल ड्रिंक के साथ करें। आज हम आपको ऐसे 7 ड्रिक बता रहे हैं जिससे आपके शरीर में कई बीमारियां दूर होंगी। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। जानिए 7 दिन तक कौन-कौन से ड्रिंक पीने चाहिए?

हफ्ते के 7 दिन के लिए 7 मैजिकल ड्रिंक, मोटापा, फैटी लिवर और कई बीमारियां होंगी दूर, जानिए बनाने का तरीका

Image Source : FREEPIK

हालांकि लिवर में खुद से ठीक होने का जादुई ताकत होती है। लेकिन एक हद के बाद वो ताकत काम नहीं करती और आजकल जिस तरह जिगर पर बीमारियां हमला कर रही है। ऐसे में तो ज़रा सी लापरवाही से जान पर बन सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लोगों का खराब खान-पान और सुस्त लाइफस्टाइल। द लैंसेट में छपी एक रिसर्च कहती है कि पिछले 33 साल में M.A.S.L.D यानि नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर के मरीज़ 143% बढ़े हैं। यही हाल रहा तो अगले कुछ साल में इस बीमारी के मरीज़ 130 से बढ़कर 180 करोड़ तक हो सकते हैं। ये तो सिर्फ एक बीमारी है। लिवर को तो उम्र के अलग अलग पड़ाव पर अलग अलग तरह से केयर की जरूरत होती है और 50 की उम्र के बाद तो लिवर की खुद की मरम्मत करने की ताकत भी घटने लगती है।

7 दिन के लिए 7 मैजिकल ड्रिंक

लिवर की ताकत घटेगी तो योग की मदद मिलेगी और सेहत की गाड़ी सरपट दौड़ती रहेगी, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि ये 7 मैजिकल ड्रिंक अपनी डाइट में शामिल करें और लाइफस्टाइल में थोड़ा एक्शन लाएं, थोड़ा पसीना बहाएं।

1- लिवर के लिए हेल्दी ड्रिंक

इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी में आधा कटा नींबू और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पी लें। इस पानी को रोज पीने से लिवर सेहतमंद रहेगा।

2- थायराइड ग्लैंड के लिए मैजिकल ड्रिंक

इसके लिए 1 गिलास पानी में साबुत धनिया डालकर रात भर के लिए भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को गर्म करके गुनगुना को पी लें। .

3- गैस से राहत के लिए मैजिकल ड्रिंक

1 गिलास पानी में अजवाइन-जीरा रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके या ऐसे ही छानकर पी लें।

4- वजन घटाने के लिए ड्रिंक

तेजी से वजन कम करने के लिए शिलाजीत पानी पी सकते हैं। इसके लिए रात भर पानी में शिलाजीत भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट पीएं।

5- पेट की परेशानी दूर करने के लिए पानी

पेट के लिए मैजिकल ड्रिंक है त्रिफला पानी, इसे बनाने के लिए त्रिफला को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को पी लें।

6- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पानी

जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनके लिए गिलोय-हल्दी पानी फायदेमंद है। एक गिलास पानी में गिलोय और हल्दी मिलाकर रात भर भिगो दें। सुबह इस पानी को पी लें। इससे कफ-कोल्ड दूर होता है।

7- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और हार्ट के लिए ड्रिंक

हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट के मरीज को सुबह खाली पेट नींबू,अदरक, लहसुन का पानी पीना चाहिए। सारी चीजों को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इसे पानी को पी लें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply