Trending

बई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट

Satya Report: मुंबई में मानसून से पहले इस सीजन की पहली बारिश की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई लिए मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इस पूर्वानुमान से मुंबई के लोगों को हाल के दिनों में व्याप्त भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

बई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट
बई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि मुंबई के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही मुंबई के कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान है।

आईएमडी ने मुंबई के साथ ही पालघर जिले में भी बुधवार (22 अप्रैल) तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, ठाणे और रायगढ़ जिलों को गरज के साथ बौछारें और मध्यम बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून से पहले की बारिश से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह मानसून से पहले के मौसम के सामान्य पैटर्न के अनुरूप है, जिसमें शाम की बारिश से तापमान में दोबारा वृद्धि होने से पहले अस्थायी राहत मिलती है।

पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आया है। इसमें पुणे, नासिक, सतारा और जलगांव जैसे इलाकों में बारिश हुई है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में मानसून से पहले का मौसम, जो आमतौर पर मार्च से मई तक रहता है। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply