Health

क्या रोज संतरा खाने से फैटी लिवर हो सकता है ठीक? जानें क्या कहती है स्टडी

Satya Report: फैटी लिवर एक आम समस्या हो गई है. खासतौर पर शहरी इलाकों में इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. खानपान की गलत आदतें और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल इसके बड़े कारण है. फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए खानपान का खास ध्यान रखना होता है. हाल ही में हुई एक स्टडी में संतरे और फैटी लिवर के बीच संबंध पाया गया है. संतरा क्या फैटी लिवर को कम कर सकता है. स्टडी में क्या सामने आया है इस बारे में जानते हैं.

क्या रोज संतरा खाने से फैटी लिवर हो सकता है ठीक? जानें क्या कहती है स्टडी
क्या रोज संतरा खाने से फैटी लिवर हो सकता है ठीक? जानें क्या कहती है स्टडी

में छपी स्टडी में बताया गया है कि रोज संतरा खाने से फैटी लिवर को काबू में किया जा सकता है. इस रिसर्च में
30 से 65 साल के 60 लोगों को शामिल किया गया था. इन सभी को फैटी लिवर था. इनमें से आधे लोगों को 4 हफ्तों तक रोज 400 ग्राम नवेलिना संतरा खाने को दिया गया. जिन लोगों ने संतरा खाया उनके शरीर में लिवर से जुड़े कई पैरामीटर पहले की तुलना में अच्छे दिखे थे.
लिवर पर फैट जमना भी कम हुआ था और मेटाबॉलिज्म भी ठीक हुआ था.

नवेलिना संतरा कौन सा होता है

नवेलिना बिना बीज वाला एक संतरा होता है. जिसकी मुख्य पैदावार स्पैन में होती है. यहां से ये दुनिया के कई देशों में जाता है. इसका छिलका चिकना, गहरा नारंगी होता है और ये खाने में काफी मीठा होता है. इस संतरे में फैटी लिवर कम करने वाले गुण पाए गए हैं. इसमें पॉलीफेनॉल्स और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और लिवर के आसपास मौजूद फैट भी कम होता है. खासबात यह है कि ये संतरा भारत में भी मिलता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि डायबिटीज के मरीज इसको सीमित मात्रा में खाएं और अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसको लें.

भारतीयों के लिए क्या मायने?

भारत में यह संतरा उपलब्ध. ऐसे में लोग अपने डॉक्टर की सलाह पर इसको डाइट में शामिल कर कर सकते हैं, खासतौर पर जिनको फैटी लिवर की समस्या है उनको इससे काफी फायदा हो सकता है हालांकि, इसे सीमित मात्रा में और पूरे फल के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद माना गया है. संतरे को कभी भी जूस के रूप में न लें. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply