Satya Report: गर्मियों के इस सीजन में लोग आम खाना पसंद करते हैं. कुछ लोगों के मन में अकसर ये सवाल भी रहता है कि क्या आम खाने से शुगर लेवल बढ़ता है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीज अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या आम खाने से उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है. क्या आम खाने से शुगर बढ़ता है और ऐसे कौन से तरीके हैं जिनसे आम खाना से शुगर लेवल पर असर नहीं होता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 से 60 के बीच का होता है. मतलब न तो बहुत ज्यादा न बहुत कम. जिसका मतलब है कि यह को तेजी से नहीं बढ़ाता, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर असर जरूर दिख सकता है. खासतौर पर ज्यादा खाने से ये नुकसान जरूर कर सकता है.
क्या आम से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है?
सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक कुमार सुमन बताते हैं कि आम में नेचुरल शुगर तो होती ही है. इसका जीआई इंडेक्स भी 50 से अधिक होता है. ऐसे में अगर आप ज्यादा आम खाते हैं तो ये शुगर लेवल को बढ़ाता तो है ही, ऐसे में जरूरी ये है कि आप इसको सीमित मात्रा में खाएं. दिन में 1 आम खाना ठीक है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए ये जरूरी है कि वह आम का सेवन सीमित मात्रा में करें और खास तरीके से आम खाएं तो इससे शुगर लेवल के बढ़ने का रिस्क कम होगा. .
डायबिटीज मरीज आम कैसे खाएं
डायबिटीज के मरीजों के लिए आम खाना शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, लेकिन इसको खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आम से नुकसान नहीं होगा. इसके लिए जरूरी है कि एक बार में 100 ग्राम से अधिक आम न खाएं. आम को सुबह खाली पेट खाने से बचें. इसका शेक न बनाएं. आम को हमेशा किसी फाइबर वाले फल या किसी नट्स के साथ खाएं. नट्स में प्रोटीन होता है जो शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ने देता. डायबिटीज मरीजों के लिए ये सलाह है कि पूरी तरह आम से दूरी न बनाएं, बल्कि डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह के अनुसार सीमित मात्रा में खाएं.



