Satya Report: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर का मेगा डिफेंस बजट प्लान पेश किया है. पेंटागन ने इस प्रपोजल की डिटेल्स जारी की हैं, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी माना जा रहा है. इस बार पेंटागन ने प्रेसिडेंशियल प्रायोरिटीज नाम से नई कैटेगरी बनाई है. इसमें गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ड्रोन डॉमिनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस शामिल हैं.

जहाज निर्माण पर बड़ा फोकस है. बजट में 18 वॉरशिप और 16 सपोर्ट शिप्स के लिए 65 बिलियन डॉलर से ज्यादा का अलोकेशन किया गया है. यह गोल्डन फ्लीट इनिशिएटिव का हिस्सा है और 1962 के बाद सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है. एयरफोर्स के लिए लॉकहीड मार्टिन के F-35 फाइटर जेट्स की खरीद बढ़ाकर 85 प्रति वर्ष कर दी गई है. एयरक्राफ्ट प्रोक्योरमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) के लिए 102 बिलियन डॉलर रखे गए हैं, जो पिछले साल से 26% ज्यादा है. बोइंग के F-47 और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन के B-21 बॉम्बर जैसे नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम्स पर भी जोर है.
ड्रोन पर होगा रिकॉर्ड खर्च
ड्रोन सेक्टर में यह अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट बताया जा रहा है. ऑटोनोमस ड्रोन प्लेटफॉर्म्स और लॉजिस्टिक्स के लिए 53.6 बिलियन डॉलर और एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी व एडवांस्ड सिस्टम्स के लिए 21 बिलियन डॉलर की मांग की गई है. डिफेंस ऑटोनोमस वॉरफेयर ग्रुप की फंडिंग 225 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर करीब 54 बिलियन डॉलर कर दी गई है. यह फोकस लॉन्ग-टर्म रिसर्च के बजाय मौजूदा टेक्नोलॉजी के इम्प्लीमेंटेशन पर रहेगा.
सैनिक भर्ती का भी है प्लान
सैनिकों के लिए सैलरी हाइक भी शामिल है. जूनियर सैनिकों को 7%, मिड-लेवल को 6% और टॉप रैंक को 5% बढ़ोतरी मिलेगी. साथ ही 2027 में 44,000 नए सैनिकों की भर्ती का प्लान है. हालांकि, ईरान के साथ चल रहे कॉन्फ्लिक्ट के लिए इस बजट में कोई फंडिंग शामिल नहीं है. इसके लिए बाद में सप्लीमेंट्री बजट लाया जा सकता है. कुल बजट दो हिस्सों में बंटा है पहला 1.15 ट्रिलियन डॉलर का बेस बजट और 350 बिलियन डॉलर का एक्स्ट्रा पैकेज, जिसे पास कराने के लिए रिकंसिलिएशन बिल की जरूरत होगी. .
–



