Satya Report: वैसे तो भारत और अमेरिका के लिए कई फ्लाइट्स अवेलेबल हैं. लेकिन जरा सोचिये कि अगर कोई इंसान भारत से अमेरिका पैदल जाने की कोशिश करे तो? भारत से अमेरिका की दूरी करीब 16 हजार किलोमीटर है. ऐसे में इस पैदल यात्रा पूरा करने का रूट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जहां से ये वायरल हो गया है.

इमेज- फाइल फोटो
क्या आपने कभी सपना देखा है कि भारत से अमेरिका बिना किसी फ्लाइट या जहाज के सिर्फ पैदल पहुंच जाएं? अब यह सपना हकीकत में बदल सकता है. सोशल मीडिया पर एक अनोखा पैदल यात्रा रूट वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि रोजाना सिर्फ 15 किलोमीटर चलकर 20 साल में भारत से अमेरिका पहुंचा जा सकता है.
वैसे हवाई दूरी करीब 16 हजार किलोमीटर है लेकिन इस वायरल रूट में कई देशों, पहाड़ों, जंगलों और सड़कों को शामिल किया गया है जिससे कुल पैदल दूरी बहुत लंबी हो जाती है. यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं कि “पैदल भी अमेरिका जा सकते हैं!” यह रूट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है. एक यूजर ने गूगल मैप्स और विभिन्न ट्रैवल ब्लॉग्स के आधार पर पूरा पाथ तैयार किया है.
दिल्ली से करें शुरुआत
इस यात्रा की शुरूआत दिल्ली या मुंबई से होती है. फिर नेपाल, चीन, मंगोलिया, रूस होते हुए यूरोप के कई देशों– जैसे पोलैंड, जर्मनी, फ्रांस को पार करना पड़ता है. इसके बाद अटलांटिक महासागर पार करने के लिए छोटे-छोटे लैंड ब्रिज और फेरी रूट्स का सहारा लिया गया है. अंत में कनाडा होते हुए अमेरिका में एंट्री मिल जाएगी. कुल मिलाकर यह रूट 1 लाख 10 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबा है. अगर रोज 15 किलोमीटर चलें तो ठीक 20 साल लगेंगे. इसमें कोई छुट्टी नहीं, रोजाना चलना होगा. लोगों का कहना है कि 15 किलोमीटर रोजाना चलना कोई बड़ी बात नहीं है एक सामान्य इंसान आसानी से इतना चल सकता है. सुबह 4-5 घंटे पैदल चलने से यह लक्ष्य पूरा हो जाता है. बाकी समय विश्राम, खाना और सोने में निकल जाएगा.