Business

पहलगाम हमला: 1 साल में कितना बदला कश्मीर, GDP में देता है इतना योगदान

Satya Report: बीते साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. उस घटना को आज एक साल पूरा हो गए. पहलगाम एक पर्यटन स्थल है जहां पर लाखों सैलानी हर साल जाते हैं लेकिन इस हमले के बाद से सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट आई. यही नहीं पूरे कश्मीर के पर्यटन बिजनेस पर इसका असर देखने को मिला. आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि कश्मीर का टूरिज्म के जरिए कितने करोड़ का कारोबार होता है. साथ यह वहां ही जीडीपी के लिए कितना मायने रखता है.

पहलगाम हमला: 1 साल में कितना बदला कश्मीर, GDP में देता है इतना योगदान
पहलगाम हमला: 1 साल में कितना बदला कश्मीर, GDP में देता है इतना योगदान

कश्मीर की पर्यटन इंडस्ट्री एक बड़ा आर्थिक आधार है. इसका सालाना आकार करीब 12,000 करोड़ रुपये है, जो रीजनल जीडीपी में 7-8% योगदान देता है और 2.5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है. हालांकि हालिया घटनाओं के आर्थिक असर पर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक आकलन जारी नहीं किया है. सरकार ने साफ कहा कि हमलों के आर्थिक असर का कोई ऑफिशियल आकलन नहीं किया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी घाटी को इस हमले से काफी नुकसान पहुंचा है.

फिर लौट रही वादी में रौनक

घटना के एक साल बाद घाटी में पर्यटकों की वापसी साफ दिखने लगी है. जो आंकड़े कुछ महीनों पहले लगभग शून्य पर थे, अब तेजी से बढ़ रहे हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने वाले सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ पिछले एक महीने में ही 2.5 लाख से अधिक सैलानियों ने श्रीनगर के मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन का रुख किया है. यह बढ़ती भीड़ बताती है कि कश्मीर आज भी यात्रियों के लिए बेहद आकर्षक बना हुआ है. अगर आंकड़ों की तुलना करें, तो पिछले साल अप्रैल में हमले के बाद पहलगाम में बुकिंग पूरी तरह ठप 0% हो गई थी, जबकि इस साल अप्रैल में यही बुकिंग करीब 90% तक पहुंच चुकी है. पर्यटकों का कहना है कि अब माहौल डर से निकलकर भरोसे में बदल चुका है.

बीते कुछ सालों में कितने टूरिस्ट आए कश्मीर

घरेलू और विदेशी पर्यटकों के आने से जुड़े आंकड़े राज्य पर्यटन विभाग जारी करता है. जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, यहां आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या इस प्रकार है. .

Year DTVs (घरेलू पर्यटक)
FTVs (विदेशी पर्यटक)
2020 25,19,524 5,317
2021 1,13,14,920 1,650
2022 1,84,99,332 19,985
2023 2,06,79,336 55,337
2024 2,35,24,629 65,452
2025 (Jan-June) 95,92,664 19,570

सोर्स- जम्मू-कश्मीर टूरिज्म

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply