Satya Report: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक याभी के पास 46 लाख 68 हजार रुपए के चांदी के पायल मिले. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर चांदी के पायल जब्त कर लिए. पुलिस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने चांदी के पायलों से संबंधित दस्तावेज भी मांगे है. हालांकि, हिरासत में लिए गए व्यक्ति द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका. पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चांदी के पायल कहां से लाए गए थे और कहां ले जाए जा रहे थे.

पूरा मामला महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है. यहां NH-53 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में पुलिस चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बस में सवार यात्री के पास से भारी मात्रा में चांदी के पायल बरामद हुए.यात्री बस में चेकिंग के दौरान 46 लाख 68 हजार रुपए के चांदी के पायल मिलने से पुलिस हैरान रह गई. पुलिस टीम ने 600 जोड़ी जब्त चांदी की पायल जिसका वजन 18 किलो 590 ग्राम है जिसके साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है . .
चेंकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त किए
जानकारी के मुताबिक, सिंघोडा थाना क्षेत्र स्थित NH-53 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में पुलिस चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ओडिशा से आ रही, श्री श्याम बस को रोककर यात्रियों की जांच की गई. चेकिंग के दौरान यात्री राज किशोर शर्मा कटक (ओडिशा) निवासी के पास तीन प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 600 जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई.
आरोपी शख्स से पूछताछ जारी
पुलिस ने यात्री को BNSS की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर चांदी के पायल संबंधित दस्तावेज मांगे. इस दौरान यात्री द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चांदी के पायल को जब्त कर लिया है.



