CrimeIndia

नाबालिग लड़की की शादी करवाना चाहते थे घरवाले, प्रशासन ने रुकवाया, तो आत्महत्या की धमकी देने लगी फैमिली!

Satya Report: ग्वालियर के मुरार कैंट एरिया में अक्षय तृतीया के मौके पर एक 15 वर्षीय नाबालिग की शादी कराई जा रही थी. प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई और बच्ची को बालिका गृह भेज दिया है.

नाबालिग लड़की की शादी करवाना चाहते थे घरवाले, प्रशासन ने रुकवाया, तो आत्महत्या की धमकी देने लगी फैमिली! AI Generated)
ग्वालियर जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी दिखाई है. अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर शहर के मुरार कैंटोनमेंट एरिया के साहूपुरा में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची की शादी की जा रही थी. महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति (CWC) की सतर्कता के कारण इस गैर-कानूनी कदम को समय रहते रोक लिया गया. प्रशासन को जैसे ही इस विवाह की सूचना मिली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शादी रुकवाई और नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित बालिका गृह भेज दिया है.
यह मामला तब चुनौतीपूर्ण हो गया जब बच्ची के परिजन किसी भी कीमत पर शादी रोकने को तैयार नहीं थे. परिजनों ने प्रशासन की टीम को गुमराह करने की कोशिश की और यहाँ तक कि कार्रवाई रोकने के लिए आत्महत्या तक की धमकी दे डाली. अधिकारियों के मुताबिक, शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और सोमवार (20 अप्रैल) को विवाह संपन्न होना था. दो दिन पहले भी टीम ने मौके पर पहुँचकर परिजनों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे. परिजनों का तर्क था कि बच्ची भी इस शादी के लिए रजामंद है, लेकिन कानूनन 18 साल से कम आयु में विवाह अपराध है.
CWC सदस्य  शर्मा और पुलिस बल ने सोमवार को साहूपुरा पहुँचकर मोर्चा संभाला. परिजनों के कड़े विरोध और हंगामे के बावजूद टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया. बच्ची ने खुद बताया कि उसका जन्म 2011 में हुआ है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह अभी केवल 15 वर्ष की है. स्थिति की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने नाबालिग को हिरासत में लिया और उसे बालिका गृह पहुँचा दिया गया है. अब प्रशासन उन परिजनों और रिश्तेदारों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जो जानबूझकर इस बाल विवाह को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply