Bihar

सम्राट चौधरी से बोले तेजस्वी-आपकी पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर, बिहार विधानसभा में दोनों के बीच वार-पलटवार

Satya Report: राज्य में सम्राट चौधरी की सरकार ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. शुक्रवार को बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य के सभी दलों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार के विश्वास मत हासिल करने की घोषणा कर दी गई. इससे पहले विश्वास मत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हिस्सा लिया. उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में सम्राट सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा.

सम्राट चौधरी से बोले तेजस्वी-आपकी पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर, बिहार विधानसभा में दोनों के बीच वार-पलटवार
सम्राट चौधरी से बोले तेजस्वी-आपकी पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर, बिहार विधानसभा में दोनों के बीच वार-पलटवार

तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद की पाठशाला से हैं. इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. उनका यह भी कहना था कि भाजपा पहले कह देती कि उनका सीएम होगा तो आज बहुमत के लिए सत्र बुलाने की जरूरत ही नहीं होती. उन्होंने सम्राट चौधरी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि वह इलेक्टेड सीएम को हटाकर के सिलेक्टेड सीएम बने हैं.

‘बिहार अजूबा राज्य है’

तेजस्वी इतने पर ही नहीं रुके. उनका यह भी कहना था कि भाजपा ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया. चुनाव में इन लोगों ने नारा लगाया था, 2025 से 30 फिर से नीतीश. लेकिन इन लोगों ने नीतीश कुमार को 25 से 30 में खत्म कर दिया. बिहार अजूबा राज्य है. 5 साल में पांच सरकार बनी है. एनडीए 20 साल से राज कर रही है. 5 साल में इन लोगों ने 5 बार सरकार बनाई है. आखिर ऐसी नौबत बार-बार क्यों आती है? किसी भी सरकार को विकास कार्यों के लिए स्टेबिलिटी होनी चाहिए. राज्य सरकार के खजाने के ऊपर उनका कहना था कि सरकार का खजाना खाली है. तभी चार लाख से ऊपर सरकारी कर्मियों का वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से लोन लेने की बात कह रही है. इसका मतलब है आज का खजाना खाली है.

सीएम सम्राट चौधरी के ऊपर निशाना साधते हुए तेजस्वी का कहना था कि सम्राट चौधरी को पगड़ी संभाल कर रखना रखना चाहिए. कई लोगों की निगाह है. उनका यह भी कहना था अब तो हम पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा. सम्राट चौधरी के पिताजी भी राजनीति में रहे. सम्राट चौधरी हमारे पाठशाला के ही विद्यार्थी है.

‘करप्शन से कभी समझौता नहीं होगा’

सदन में जवाब देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार ट्रिपल सी यानी क्राइम, कम्युनलिज्म और करप्शन से कभी समझौता नहीं करेगी. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार में बड़े स्तर पर काम होगा और लोगों को दिखाई भी देगा. उन्होंने विशेष रूप से इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व नीतीश कुमार के साथ जदयू और बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को धन्यवाद भी दिया.

सम्राट ने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया. उनका कहना था कि हर बड़े नेता का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ाई करेगा. प्राइवेट स्कूल को पूर्ण रूप से बंद करने पर काम किया जाएगा. उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के बारे में भी एक झलक दिखाई. उनका कहना था राज्य के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. किसानों को लेकर उनके खेतों में सिंचाई की सुविधा हो इसके लिए सरकार विशेष रूप से काम करेगी. राज्य के हर जिले में एयरपोर्ट बनाया जाएगा. .

‘पाटलिपुत्र टाउनशिप बनेगा’

सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर एयरपोर्ट नहीं बना तो हेलीपैड बनाया जाएगा. राजधानी के पाटलिपुत्र में पाटलिपुत्र के नाम से टाउनशिप बनाया जाएगा जो 6000 एकड़ में होगा. सीतामढ़ी का नाम सीतापुरम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर महिला कॉलेज, स्कूल केंद्र के बाहर महिला पुलिस तैनात रहेगी. महिलाओं को सुरक्षा दी जाएगी. राजधानी से सटे सोनपुर में हरिहरनाथ कॉरिडोर बनाने का काम किया जाएगा. इसके अलावा अब किसी की रोड एक्सीडेंट में मौत होती है तो सरकार बतौर मुआवजा चार लाख रुपए देगी.

वहीं राज्य के खजाने के ऊपर चल रहे विवाद के बीच के बाद डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव ने कहा कि कर्ज लेने की भी एक सीमा होती है. लेकिन सरकार का खजाना खाली है ऐसी बात नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply