Bihar

पटना में घर से दूध लेने गई थी 10 साल की मासूम… अगले दिन कंबल में लिपटा मिला शव

Satya Report: Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास गुरुवार सुबह 10 साल की एक छात्रा का शव गली में कंबल में लिपटा हुआ मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमास्टर के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

पटना में घर से दूध लेने गई थी 10 साल की मासूम… अगले दिन कंबल में लिपटा मिला शव
पटना में घर से दूध लेने गई थी 10 साल की मासूम… अगले दिन कंबल में लिपटा मिला शव

जानकारी के अनुसार बच्ची बुधवार सुबह स्कूल ड्रेस में घर से निकली थी. वह पास में ही दूध देने गई थी और इसके बाद उसे स्कूल जाना था, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न ही घर वापस लौटी. देर होने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने उसी दिन शाम से ही बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी.

संदिग्ध हालत में मिला शव

करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह बच्ची का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.

इलाके में पुलिस बल तैनात

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि बच्ची की आखिरी लोकेशन और आरोपियों का सुराग मिल सके. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बच्ची के पिता ने कहा कि उनकी बेटी रोज की तरह दूध देने निकली थी, लेकिन उन्हें नहीं पता कि कौन उसे बहलाकर ले गया. उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

(रिपोर्ट – बृज भूषण कुमार/ पटना) .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply