Technology

OnePlus का नया धमाका: Nord CE 6 में मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा, लॉन्च से पहले ही फीचर्स लीक

Satya Report: OnePlus Nord CE 6: वनप्लस भारत में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को मजबूत करने जा रहा है. कंपनी जल्द ही Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च करने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके अहम फीचर्स सामने आ गए हैं. इस फोन में 144Hz का स्मूद डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मिलने वाला है. इसके साथ ही कंपनी ने इसे एआई फीचर्स और मजबूत डिजाइन के साथ पेश करने की तैयारी की है.

OnePlus का नया धमाका: Nord CE 6 में मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा, लॉन्च से पहले ही फीचर्स लीक
OnePlus का नया धमाका: Nord CE 6 में मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा, लॉन्च से पहले ही फीचर्स लीक

दमदार डिस्प्ले और कैमरा

वनप्लस Nord CE 6 में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव देगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ गेम्स में 144fps तक सपोर्ट करेगा. कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है. खास बात यह है कि यूजर रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को बेहतर क्वालिटी मिलेगी.

परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7s जनरेशन 4 प्रोसेसर पर काम करेगा, जो बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी देता है. इसके साथ ही इसमें एक खास टच रिफ्लेक्स चिप दी गई है, जो 3200Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और ज्यादा स्मूद हो जाती है. सॉफ्टवेयर के तौर पर यह ऑक्सीजनओएस 16 पर आधारित एंड्रॉयड 16 पर चलेगा. इसमें एआई इरेजर, एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन इरेजर और एआई परफेक्ट शॉट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा सर्कल टू सर्च और जेमिनी लाइव जैसे एडवांस टूल्स भी इसमें शामिल किए गए हैं, जिससे यूजर का अनुभव और बेहतर होगा.

बैटरी, मजबूती और लॉन्च डिटेल

वनप्लस Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो फास्ट चार्जिंग और 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन मजबूती के मामले में भी आगे है, क्योंकि इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है. इसके साथ ही इसमें MIL STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है. फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो 300 प्रतिशत तक अल्ट्रा वॉल्यूम आउटपुट देते हैं. यह स्मार्टफोन 7 मई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा. साथ ही दो साल बाद Nord CE 6 Lite की भी वापसी होने जा रही है.

.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply