Satya Report: गर्मियों के सीजन में AC ऑन करने के कुछ देर बाद जब इस बात का अहसास हो कि Air Conditioner कमरे को अब पहले की तरह ठंडा नहीं कर रहा है तो गुस्सा आना आम बात है, क्योंकि एक तो गर्मी और दूसरा कूलिंग न मिलने से मूड खराब. कूलिंग न करने पर बहुत से लोगों को लगता है कि एसी खराब हो गया है, कूलिंग न होना यानी कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं. हम आज आप लोगों को बताएंगे कि कूलिंग न होने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं.

गंदा एयर फ़िल्टर
अगर एयर कंडीशनर कूलिंग नहीं कर रहा तो इसके पीछे का कारण फिल्टर का गंदा होना हो सकता है. जब फ़िल्टर पर धूल जमा जाती है, तो यह हवा के बहाव को रोक देती है और सिस्टम के लिए कमरे से गर्म हवा खींचना मुश्किल हो जाता है. इससे कूलिंग कम हो जाती है, एयर फिल्टर को नियमित रूप से साफ करते रहें जिससे कूलिंग बेहतर बनी रहे.
थर्मोस्टेट में खराबी
थर्मोस्टेट आपके AC के तापमान की सेटिंग्स को कंट्रोल करने का काम करता है. अगर यह ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो यह सिस्टम को गलत सिग्नल भेज सकता है. इससे कूलिंग बढ़ सकती है या AC पूरी तरह से कूलिंग करना बंद कर सकता है.
AC Compressor में खराबी
डिजिट के मुताबिक, कंप्रेसर AC सिस्टम में रेफ्रिजरेंट को सर्कुलेट करने का काम करता है. अगर यह खराब हो जाता है या इसे ऑन होने में दिक्कत आती है जिस वजह से AC ठीक से रूम को ठंडा नहीं करता है. कंप्रेसर से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर गंभीर होती हैं और इन्हें किसी पेशेवर टेक्नीशियन से ही ठीक करवाना चाहिए.
रेफ्रिजरेंट का स्तर कम होना
रेफ्रिजरेंट वह गैस है जो कमरे की गर्मी को सोख लेती है. अगर रेफ्रिजरेंट का स्तर कम हो जाता है, तो कूलिंग कम होने लगती है. ऐसा आमतौर पर सिस्टम में किसी लीक की वजह से होता है. .
क्या करें?
सबसे पहले एयर फिल्टर को साफ करें, क्योंकि धूल जमने से हवा का बहाव रुक सकता है और इसकी कार्यक्षमता कम हो सकती है.
–



