Technology

OTP का झंझट खत्म करेगा Google का ये भन्नाट फीचर, साइन अप होगा आसान

Satya Report: Google OTP Free Sign Up: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे ऐप्स पर साइन अप करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. अब ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी और जीमेल अपने आप वेरिफाई हो जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने गूगल क्लाउड नेक्स्ट 2026 में वर्कस्पेस के लिए कई एआई फीचर्स भी पेश किए हैं. यह अपडेट यूजर्स के काम को तेज और स्मार्ट बनाने पर फोकस करता है. हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इससे डेटा सुरक्षा पर असर पड़ेगा.

OTP का झंझट खत्म करेगा Google का ये भन्नाट फीचर, साइन अप होगा आसान
OTP का झंझट खत्म करेगा Google का ये भन्नाट फीचर, साइन अप होगा आसान

बिना ओटीपी होगा साइन अप

गूगल ने एंड्रॉयड के क्रेडेंशियल मैनेजर में नया अपडेट दिया है, जिससे ऐप्स पर साइन अप करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा. अब यूजर्स को ईमेल वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सिस्टम अपने आप जीमेल को वेरिफाई कर लेगा. जब कोई ऐप आपकी पहचान कन्फर्म करना चाहता है, तो स्क्रीन के नीचे एक नेटिव विंडो दिखेगी, जहां आप Agree and continue पर टैप करके तुरंत प्रोसेस पूरा कर सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया बैकग्राउंड में होती है और यूजर को ऐप और ईमेल के बीच बार-बार स्विच नहीं करना पड़ता. इससे समय की बचत होती है और साइन अप आसान हो जाता है.

क्या डेटा रहेगा सुरक्षित या बढ़ेगा खतरा

गूगल का दावा है कि इस नए सिस्टम में यूजर डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. इसमें क्रिप्टोग्राफिक तरीके से वेरिफाई किए गए क्रेडेंशियल का इस्तेमाल होता है, जिससे किसी भी ऐप को बिना अनुमति आपकी जानकारी नहीं मिल सकती. हर बार यूजर की सहमति जरूरी होती है और यह साफ दिखाया जाता है कि कौन सी जानकारी शेयर की जा रही है. इसके अलावा यह सिस्टम केवल प्राइवेट जीमेल अकाउंट के लिए उपलब्ध है और इसे ऐप्स में लागू करना डेवलपर्स पर निर्भर करता है. यानी यूजर को कंट्रोल और ट्रांसपेरेंसी दोनों मिलते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता कम होती है.

वर्कस्पेस में एआई का धमाका, काम होगा और आसान

गूगल ने क्लाउड नेक्स्ट 2026 इवेंट में अपने वर्कस्पेस प्लेटफॉर्म के लिए भी बड़े अपडेट पेश किए हैं. कंपनी ने Workspace Intelligence नाम का नया सिस्टम लॉन्च किया है, जो डॉक, स्लाइड्स और जीमेल जैसे ऐप्स के बीच बेहतर कनेक्शन बनाकर काम को ऑटोमैटिक बनाता है. गूगल मीट का Take Notes for me फीचर अब ऑफलाइन मीटिंग और जूम या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काम करेगा. गूगल शीट्स में जेमिनी एआई की मदद से डैशबोर्ड और डेटा एनालिसिस आसान होगा. साथ ही डेवलपर्स के लिए नए टूल्स और सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे पूरी सिस्टम ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनती जा रही है.

.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply