Technology

POCO C81X: गीले हाथों से चला पाएंगे ये सस्ता फोन, 9999 रुपए में मिलेंगी ये खूबियां

Satya Report: POCO C81X Launched: पोको ने बजट सेगमेंट में इस हैंडसेट को कई शानदार फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. खूबियों की बात करें तो ये फोन 5200 एमएएच बैटरी, वेट टच टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है. इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस को 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 एंड्रॉयड अपडेट्स भी देगी. आइए आपको बताते हैं कि इस डिवाइस के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इस फोन की बिक्री किस दिन से Flipkart पर शुरू होगी.

POCO C81X: गीले हाथों से चला पाएंगे ये सस्ता फोन, 9999 रुपए में मिलेंगी ये खूबियां
POCO C81X: गीले हाथों से चला पाएंगे ये सस्ता फोन, 9999 रुपए में मिलेंगी ये खूबियां

POCO C81X Price in India

इस पोको मोबाइल के 3 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए तय की गई है. सेल की बात करें तो इस फोन की बिक्री 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ये फोन आपको आइस ब्लू और एलाइट ब्लैक दो कलर ऑप्शन में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये पोको स्मार्टफोन MOTOROLA g06 power, Ai Plus Pulse 2, Samsung Galaxy F07 जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है.

POCO C81X Specifications

  • डिस्प्ले: फोन में 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.8 इंच डिस्प्ले है, ये फोन 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और आई केयर जैसे फीचर्स से लैस है.
  • प्रोसेसर: इस फोन में ऑक्टा कोर यूनीसॉक टी7250 प्रोसेसर दिया गया है, ये फोन 360K प्लस एंटूटू स्कोर के साथ आता है.
  • बैटरी: 5200mAh बैटरी मिलेगी जो फुल चार्ज पर 1.6 दिन तक साथ चलती है, ये फोन 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स और 15 वॉट फास्ट चार्ज के साथ आता है.
  • खास फीचर्स: वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, एआई फेस अनलॉक और साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियां इस फोन में मिलती हैं.
  • रैम: 3GB वर्चुअल रैम के जरिए रैम को 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा फोन में एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है.
  • कैमरा: 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है.

.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply