Bihar

बिहार: ‘रीलबाज’ पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन, नप गई महिला थानेदार, 50 पर कार्रवाई के आदेश

Satya Report: Bihar News: पूर्णिया जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पूर्णिया की महिला थाना प्रभारी शबाना आजमी को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के सख्त रुख के बाद की गई. वहीं रील बनाने वाले 50 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं.

बिहार: ‘रीलबाज’ पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन, नप गई महिला थानेदार, 50 पर कार्रवाई के आदेश
बिहार: ‘रीलबाज’ पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन, नप गई महिला थानेदार, 50 पर कार्रवाई के आदेश

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने मुख्यालय के आदेश मिलते के बाद महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी पर निलंबन की कार्रवाई की. शबाना आजमी पर आरोप है कि वह लगातार पुलिस की वर्दी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील और वीडियो बनाकर पोस्ट कर रही थीं. सोशल मीडिया वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में डांस भी करती नजर आई थीं.

पहले भी विवादों में रही हैं महिला थानाध्यक्ष

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था जब शबाना आजमी विवादों में आई हों. इससे पहले भी जब वह फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की प्रभारी थीं, तब उन्होंने थाने की कुर्सी पर अपने परिजनों को बैठाकर वर्दी में फोटो और वीडियो बनाए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. उस समय भी कार्रवाई की बात हुई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था.

वर्दी में रील नहीं बना सकते पुलिसकर्मी

बिहार पुलिस मुख्यालय पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर चुका है कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील, वीडियो या निजी कंटेंट सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेगा. इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर अब सख्ती दिखाई गई है. 20 अप्रैल को मुख्यालय की ओर से जारी एक आदेश के तहत करीब 50 पुलिसकर्मियों की सूची सामने आई है, जो वर्दी में रील बनाते हैं. इस सूची में शबाना आजमी का नाम भी शामिल है.

इन सभी पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय की मॉनिटरिंग के दौरान यह सामने आया कि कई पुलिसकर्मी मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP का उल्लंघन कर रहे हैं. इसके बाद संबंधित जिलों के एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply