BiharCrimeIndiaTrending

बाप ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर क्यों मार डाला, हैरान कर देगी खौफनाक वारदात

Satya Report: पांच साल के रोहित कुमार की मां पूनम देवी ने भागलपुर जिले के मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान में बताया है कि पोखड़िया के उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। एक महीने पहले वह बच्चों संग मदौड़ा मायके आ गई थी।

बाप ने 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर क्यों मार डाला, हैरान कर देगी खौफनाक वारदात

बिहार में एक दरिंदे पिता ने पांच साल के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला है। इस खौफनाक वारदात के बारे में जिसने भी सुना हो दंग है। बताया जा रहा है कि बिहार में बांका जिले के मदौड़ा में घटित हुई। आरोपी पिता चमचम मंडल को बरारी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है और बांका पुलिस को सूचित किया गया है। इधर मृतक पांच साल के रोहित कुमार की मां पूनम देवी ने भागलपुर जिले के मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान में बताया है कि पोखड़िया के उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। .

महिला ने बताया कि पति ने ही बेटे को इलाज के लिए बांका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज में डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब पिता से पूछताछ की तो वह बार बार बयान बदल रहा था। बाद में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल इस वारदात के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इलाके के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply