Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: बेटों के सामने पत्नी का गला काटा, फिर सिर लेकर गांव में घूमने लगा, पति बोला- ‘ये मेरी जान थी…’

Satya Report: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जगामार थाना क्षेत्र के बुंदेली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा.

छत्तीसगढ़: बेटों के सामने पत्नी का गला काटा, फिर सिर लेकर गांव में घूमने लगा, पति बोला- ‘ये मेरी जान थी…’
छत्तीसगढ़: बेटों के सामने पत्नी का गला काटा, फिर सिर लेकर गांव में घूमने लगा, पति बोला- ‘ये मेरी जान थी…’

आरोपी सालिक राम यादव (45) गांव बुंदेली का निवासी है और पिछले कई वर्षों से एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदार के रूप में काम करता था. वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और चार बच्चों के साथ वहीं रहता था. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसकी मुख्य वजह चरित्र पर संदेह था. पत्नी अक्सर पति पर शक करती थी, जिससे घर में तनाव का माहौल बना रहता था.

चाकू से काटा गला

घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक, उस समय दोनों ने शराब पी रखी थी. विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सालिक राम ने चाकू उठा लिया और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. हमला इतना खौफनाक था कि उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया.

इस वारदात के दौरान घर में उनके दो बच्चे भी मौजूद थे. हत्या के बाद आरोपी का व्यवहार और भी चौंकाने वाला था. वह अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. कुछ ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पत्नी का सिर लेकर घूम रहा था पति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी से उसके खून से सने कपड़ों के बारे में पूछा, तो उसने बेझिझक कहा कि यह खून उसकी पत्नी का है, जिसे वह बहुत प्यार करता था. वह मेरी जान थी. आरोपी ने यह भी बताया कि वह पत्नी के सिर को बोरी में डालकर थाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई. .

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में प्रतीक चतुर्वेदी सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply