Chhattisgarh

‘बॉडी पेन हो जाएगा छूमंतर…’ प्रसाद खाकर महिला हो गई बेहोश, फिर ढोंगी बाबा ने किया रेप; अरेस्ट

Satya Report: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक ढोंगी बाबा ने महिला को इलाज के नाम पर अपने झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया. आरोपी ने न केवल महिला का यौन शोषण किया, बल्कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल भी किया.

‘बॉडी पेन हो जाएगा छूमंतर…’ प्रसाद खाकर महिला हो गई बेहोश, फिर ढोंगी बाबा ने किया रेप; अरेस्ट
‘बॉडी पेन हो जाएगा छूमंतर…’ प्रसाद खाकर महिला हो गई बेहोश, फिर ढोंगी बाबा ने किया रेप; अरेस्ट

यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, आरोपी निर्मल बाबा (60) मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है. वह चैत्र नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए पहुंचा था और खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था.

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसे लंबे समय से शरीर में दर्द की समस्या थी. इसी कारण वह अपनी एक सहेली के साथ बाबा से मिलने पहुंची थी. बाबा ने उसका हाथ देखकर उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे पूरी तरह ठीक कर सकता है. इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ले लिया.

कुछ दिनों बाद, 26 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को फोन कर बाजार में बुलाया और प्रसाद देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया. इसके बाद वह महिला को अपने साथ बिलासपुर ले गया और फिर ट्रेन के जरिए मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचा. वहां एक होटल में ठहरने के दौरान आरोपी ने इलाज के बहाने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं. .

ब्लैकमेल कर रहा था

पीड़िता के अनुसार, 1 अप्रैल को आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद भी वह लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा. जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं और उसे ब्लैकमेल करने लगा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. आखिरकार पुलिस टीम ने धर्मशाला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply