
Satya Report: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल की लड़की ने एक फैक्ट्री के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। खबर सामने आते ही सनसनी फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना फॉक्सकॉन की एक यूनिट में हुई है, जो ऐपल के iPhone असेंबल करती है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य कर्मचारी शौचालय में गया और वहां संदिग्ध स्थिति देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पुष्टि हुई कि नवजात की जन्म के बाद हत्या कर दी गई है। .
पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान की गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती ने यह कदम शर्म और सामाजिक दबाव के डर से उठाया। बताया जा रहा है कि प्रसव अचानक और बिना किसी तैयारी के हुआ। फिलहाल आरोपी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



