BiharCrimeIndiaTrending

बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर जमीन में गाड़ दी लाश

Satya Report: बहन ने दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी भाई सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के खुरशेदा गांव का है।

बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर जमीन में गाड़ दी लाश

 बिहार के मुजफ्फरपुर हॉरर किलिंग की वारतात को अंजाम दिया गया। एक भाई ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने बहनोई की हत्या करके लाश को जमीन में दफन कर दिया। बहन ने दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी भाई सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के खुरशेदा गांव का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस हॉरर किलिंग में परिवार का कोई अन्य सदस्य संलिप्त था या नहीं। .

सुनील स्कूटी से निकला, लेकिन रास्ते से ही लापता हो गया। वह ना अपने ससुराल पहुंचा ना घर। इसके बाद पत्नी शिल्पी ने साहेबगंज थाने में पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस को सुनील की स्कूटी मोतिहारी जिले के बिजधरी थाना क्षेत्र में नहर के पास मिली। जब पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल साले सुमंत कुमार का निकला। पुलिस को सुमंत पर शक हुआ तो शादी का इतिहास खंगाला गया। पता चला कि वह शिल्पी और सुनील की शादी से काफी नाराज था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने सुमंत को हिरासत में ले लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सुमंत टूट गया और ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर बधना चौड़ से सुनील का शव बरामद किया गया। सुनील का शव मिट्टी में दबा हुआ था जिसे पुलिस ने खोदकर निकलवाया। इस मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। केस करने के बाद पुलिस से पीड़िता शिल्पी कुमारी ने बताया कि उसे पहले से ही आशंका थी कि उसका भाई कुछ गलत कर सकता है क्योंकि वह दूसरी जाति के सुनील से शादी से काफी नाराज़ था। मीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply