Technology

Jio 949 या Airtel 979, किस प्लान में मिलता है ज्यादा डेटा और वैलिडिटी?

Satya Report: Jio कंपनी के पास प्रीपेड यूजर्स के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं, हम आज कंपनी के पास मौजूद एक ओटीटी प्लान की जानकारी आपको देने वाले हैं. इस प्लान की कीमत 949 रुपए है, ये प्लान आपको क्या-क्या फायदा देगा, हम आपको न केवल इस बात की जानकारी देंगे बल्कि आपको ये भी बताएंगे कि जियो का 949 रुपए वाला प्लान या फिर एयरटेल का 979 रुपए वाला प्लान, किसमें ज्यादा डेटा दिया जाता है?

Jio 949 या Airtel 979, किस प्लान में मिलता है ज्यादा डेटा और वैलिडिटी?
Jio 949 या Airtel 979, किस प्लान में मिलता है ज्यादा डेटा और वैलिडिटी?

Jio 949 Plan

949 रुपए वाले रिलायंस जियो के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है, ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस देता है. 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से कुल 168 जीबी डेटा दिया जाता है. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो ये प्लान तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज देता है. इसके अलावा गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का एक्सेस देता है जिसके साथ 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana का फ्री एक्सेस दिया जाता है. 2 जीबी डेटा की लिमिट पूरी खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64kbps कर दी जाएगी. .

Airtel 979 Plan

एयरटेल का ये प्लान जियो की तुलना 30 रुपए महंगा है, लेकिन यहां समझने वाली बात ये है कि एक्स्ट्रा पैसे देकर आपको क्या मिल रहा है? ये रिचार्ज प्लान डेली आपको 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस ऑफर करता है. ये प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.

90 दिन की वैलिडिटी और डेली 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान 135 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. इस प्लान को खरीदने पर आपको कंपनी की तरफ से कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे जैसे कि 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, स्पैम अलर्ट (कॉल्स और एमसएमस), 30 दिन में एक बार हेलोट्यून और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का फ्री एक्सेस देता है.

अंतर: जियो भले ही कम वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन डेटा आपको एयरटेल की तुलना ज्यादा देगा. इसके अलावा दोनों प्लान्स के एडिशनल बेनिफिट्स में भी आपको अंतर साफ देखने को मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply