Satya Report: Lava Bold N1 5G का 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला नया वेरिएट लॉन्च कर दिया गया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस लावा स्मार्टफोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है, इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी मिली हुई है. डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला ये फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है. आइए आपको बताते हैं कि ये नया वेरिएंट आपको किस रेट में मिलेगा.

Lava Bold N1 5G Price in India
इस लावा स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12999 रुपए है. ये फोन 1 मई से Amazon पर शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू रंग में आपको मिल जाएगा.लॉन्च ऑफर के तहत, इस फोन को 11,999 रुपए में खरीद पाएंगे. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में लावा ब्रैंड का ये फोन रेडमी, मोटोरोला, वीवो और पोको जैसे ब्रैंड्स के बजट स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
यह नया वर्जन 4GB रैम और 64GB वेरिएंट और 4GB रैम और 128GB वेरिएंटॉके साथ उपलब्ध होगा, ये दोनों ही वेरिएंट्स पिछले साल सितंबर में फोन के लॉन्च होने के बाद से ही भारत में उपलब्ध हैं. 64GB वेरिएंट की कीमत 7499 रुपए, 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 7999 रुपए है. .
Lava Bold N1 5G Specifications
- डिस्प्ले: डुअल सिम वाले इस मोबाइल में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन एलसीडी डिस्प्ले है.
- प्रोसेसर: इस डिवाइस में यूनिसॉक टी765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.
- कैमरा: रियर में 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है. रियर कैमरा की बात करें तो ये फोन 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
- कनेक्टिविटी: फोन में यूएसबी टाइप सी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, ओटीजी और वाई-फाई सपोर्ट मिलेगा.
- बैटरी: 5000 एमएएच बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है, इस हैंडसेट के साथ 10 वॉट का चार्जर मिलता है.
–



