IndiaTrending

कब, कैसे और कहां नेताजी ने बोला – तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, किसने लिखा ये हिट नारा

Satya Report: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का वो नारा – तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा. इन दिनों फिर चर्चा में है. दरअसल हुआ ये कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल के चुनावी अभियान में इस नारे को स्वामी विवेकानंद का बता दिया, बस तब से ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

कब, कैसे और कहां नेताजी ने बोला – तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, किसने लिखा ये हिट नारा
हाल ही में जब बंगाल की चुनाव सभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने ये कहा – तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, हिट नारा स्वामी विवेकानंद ने बोला था तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं की झड़ी शुरू हो गई. दरअसल ये प्रसिद्ध नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1944 में म्यांमार में एक भाषण के दौरान बोला था. उसके बाद ये इतना फेमस हो गया कि आजादी की लड़ाई में नहीं बल्कि आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है.
नेताजी 4 जुलाई 1944 को बर्मा (अब म्यांमार) में आजाद हिंद फौज की एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उसमें बड़ी संख्या में म्यांमार में रह रहे भारतीय भी आए थे. अपने इस भाषण के जरिए नेताजी ने म्यांमार में रह रहे लोगों से मदद की गुहार भी की थी. इसके बाद तो वहां आए भारतीयों ने दिल खोलकर जो हो सकता था, वो दान आजाद हिंद फौज के लिए किया. आभूषणों और रुपए पैसे का ढेर लग गया.

नेताजी ने ये मशहूर नारा अंग्रेजी भाषण में बोला

ये नारा सुभाष चंद्र बोस का सबसे मशहूर नारा है. उनका असली भाषण अंग्रेजी में था. जिसमें उन्होंने जाहिर किया था – फ्रेंड्स, माई सोल्डर्स, लेट योर बैटल क्राई बी- गिव मी ब्लड एंड आई प्रॉमिस यू फ्रीडम. आमतौर पर उनके भाषणों का हिंदी अनुवाद करने का काम सचिव की भूमिका देख रहे आबिद हसन करते थे, जो इन भाषणों में उर्दू के असरदार शब्दों को भी पिरोते थे.
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply