Business

दवा बाजार में सन फार्मा की होगी महा-डील! $13 बिलियन के ऑफर से ‘ऑर्गेनन’ खरीदने की तैयारी

Satya Report: भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा एक ऐतिहासिक अधिग्रहण की ओर बढ़ रही है. कंपनी ने अमेरिकी फार्मा फर्म ऑर्गेनन एंड कंपनी को खरीदने के लिए करीब 13 बिलियन डॉलर का बाइंडिंग ऑफर दिया है. यह डील अगर पूरी होती है तो यह न सिर्फ सन फार्मा की अब तक की सबसे बड़ी खरीद होगी, बल्कि भारतीय जेनेरिक दवा कंपनी को ग्लोबल ब्रांडेड और इनोवेटिव फार्मा प्लेयर में बदलने की दिशा में बड़ा कदम भी साबित होगी. इस रेस में EQT और ग्रुएंथल जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.

दवा बाजार में सन फार्मा की होगी महा-डील! $13 बिलियन के ऑफर से ‘ऑर्गेनन’ खरीदने की तैयारी
दवा बाजार में सन फार्मा की होगी महा-डील! $13 बिलियन के ऑफर से ‘ऑर्गेनन’ खरीदने की तैयारी

दिलीप सांघवी की अगुवाई वाली सन फार्मा ने अमेरिकी कंपनी ऑर्गेनन को खरीदने के लिए 13 बिलियन डॉलर का ऑल-कैश ऑफर दिया है. यह अधिग्रहण कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है. इस डील के जरिए सन फार्मा अपने बिजनेस को जेनेरिक दवाओं से आगे बढ़ाकर इनोवेटिव और स्पेशलिटी फार्मा सेगमेंट में मजबूत करना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक, इस डील के लिए जेपी मॉर्गन, MUFG और सिटी बैंक करीब 12 बिलियन डॉलर की फाइनेंसिंग कर रहे हैं. योजना के तहत, डील पूरी होने पर NYSE में लिस्टेड ऑर्गेनन को सन फार्मा के साथ मर्ज किया जाएगा, हालांकि ऑर्गेनन के शेयरहोल्डर्स को सन फार्मा के शेयर नहीं मिलेंगे. .

क्या करती ही ऑर्गेनन कंपनी?

ऑर्गेनन महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित कंपनी है. इसके पोर्टफोलियो में ब्रेस्ट कैंसर, गर्भनिरोधक, ऑस्टियोपोरोसिस और मेनोपॉज से जुड़ी दवाएं शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी बायोसिमिलर दवाओं में भी तेजी से विस्तार कर रही है, जो भविष्य में बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन सकता है. हालांकि, इस डील में एक बड़ा जोखिम भी है. ऑर्गेनन पर 2025 के अंत तक करीब 8.64 बिलियन डॉलर का कर्ज है, जिसे अधिग्रहण करने वाली कंपनी को रीफाइनेंस करना होगा. सन फार्मा इस कर्ज को संभालने के लिए फाइनेंसिंग प्लान के साथ-साथ अपने करीब 3.2 बिलियन डॉलर के नेट कैश का इस्तेमाल करने की तैयारी में है.

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डील जहां ऑर्गेनन के लिए पॉजिटिव हो सकती है. वहीं, सन फार्मा के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है. इससे कंपनी का फोकस घरेलू स्पेशलिटी बिजनेस से हट सकता है और कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है. इस बीच ऑर्गेनन के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 52% की तेजी देखी गई है, जो इस संभावित डील की चर्चा के चलते आई है. वहीं, EQT और ग्रुएंथल जैसे दिग्गज भी इस दौड़ में शामिल हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है. अगर यह डील सफल होती है, तो सन फार्मा न सिर्फ आकार में बड़ी होगी, बल्कि ग्लोबल फार्मा इंडस्ट्री में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply