Madhya Pradesh

बेटे ने किया प्यार, 70 साल के बाप को मिली सजा, शादी के बाद लड़की वालों ने बेरहमी से पीटा… यूरिन पिलाया

Satya Report: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा गया. यहीं नहीं, आरोपियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए उसे यूरिन पिलाया. दरअसल, पीड़ित बुजुर्ग के बेटे ने प्रेम विवाह किया था. इसी वजह से लड़की के घरवालों ने बुजुर्ग के साथ बर्बरता की. पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में इसकी शिकायत की है.

बेटे ने किया प्यार, 70 साल के बाप को मिली सजा, शादी के बाद लड़की वालों ने बेरहमी से पीटा… यूरिन पिलाया
बेटे ने किया प्यार, 70 साल के बाप को मिली सजा, शादी के बाद लड़की वालों ने बेरहमी से पीटा… यूरिन पिलाया

बुजुर्ग के बेटे ने विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था. इसी बात से नाराज युवती के परिजन उसे तलाशते हुए तड़के करीब 4 बजे बुजुर्ग के घर पहुंचे. आरोप है कि 10 लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग और उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद आरोपी बुजुर्ग को जबरन अपने साथ ले गए.

बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट

बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग को राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ फिर से बेरहमी से मारपीट की गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे बोतल में भरकर यूरिन तक पिलाया. मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए. .

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिवार के साथ पुलिस चौकी सेण्डोरा जाकर पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा. मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़ित को कोतवाली बुलाया. साथ ही इस मामले की सूचना राजगढ़ पुलिस को भी दी गई.

आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया

बुजुर्ग ने बताया कि उसके साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया. उसने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है. वहीं, उसकी पत्नी ने भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया.

पीड़ित के बेटे ने कहा कि उसके पिता के साथ गंभीर अन्याय हुआ है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. बहू ने भी बताया कि बुजुर्ग गहरे सदमे में हैं और लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं.

क्या बोलीं पुलिस अधिकारी?

इस मामले में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि रायसेन पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए राजगढ़ पुलिस से समन्वय किया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ आरोपियों को सलामतपुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि आगे की कार्रवाई राजगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी.

रिपोर्ट – दीपक कांकर, रायसेन

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply