Trending

पानी का घूंट पीने में भी दर्द…हो सकते हैं टॉन्सिल, ये बातें ध्यान न रखने से बढ़ेगी परेशानी

Satya Report: टॉन्सिल एक ऐसी दिक्कत है जिसमें गले के पीछे वाले हिस्से में मौजूद लिम्फ नोड्स में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है. कुछ को ये समस्या मौसम में चेंज होने पर हो सकती है तो कुछ लोगों में अक्सर ये थोड़ा सा भी ठंडा खा लेने पर ये दिक्कत हो जाती है. इसपर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए तो परेशानी बहुत बढ़ सकती है. टॉन्सिल्स होने की वजह से गले में सूजन, दर्द के साथ ही बुखार भी हो सकता है. इस वजह से खानेपीने और बोलने में समस्या होने से लेकर ठंड लगना, मुंह से बदबू आने लगना और कान तक भी दर्द पहुंच जाता है. टॉन्सिल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले अपने खानपान को सुधारना चाहिए और इसी के साथ कुछ सावधानियां भी बरतना जरूरी होता है.

पानी का घूंट पीने में भी दर्द…हो सकते हैं टॉन्सिल, ये बातें ध्यान न रखने से बढ़ेगी परेशानी
पानी का घूंट पीने में भी दर्द…हो सकते हैं टॉन्सिल, ये बातें ध्यान न रखने से बढ़ेगी परेशानी

टॉन्सिलाइटिस होने पर कुछ सावधानियों के साथ ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. अगर ये बारबार होने लगे और सावधानी न बरती जाए तो कई बार डॉक्टर सर्जरी भी करने की सलाह देते हैं. दरअसल ध्यान न देने पर उसमें मवाद यानी पस पड़ सकता है. इसमें स्थिति काफी तकलीफदेह हो जाती है. एक्सपर्ट से जान लेते हैं कि टॉन्सिल होने पर क्या करें और कौन सी गलतियों से बचना चाहिए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर में हेड एंड नेक सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंटई एन टी डॉ.अश्वथ कासलीवाल कहते हैं कि टॉन्सिल होने पर लापरवाही ठीक नहीं रहता है, वरना दर्द के साथ ही संक्रमण और भी ज्यादा हो सकता है. वह कहते हैं कि सही देखभाल और समय पर इलाज मिले तो टॉन्सिल की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन सबसे पहले खानपान का ध्यान रखना चाहिए.

कौन सी गलतियां न करें?

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको टॉन्सिलाइटिस की समस्या हो गई है तो आपको कुछ गलतियां नहीं करना चाहिए. जैसे ठंडा पानी न पिएं. इसके अलावा भी बहुत ज्यादा ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, फ्रोजन डेजर्ट्स आदि गलती से भी नहीं खाने चाहिए. इसके अलावा तलीभुनी और मसालेदार चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए.

Getty Images

क्या खाना रहता है सही?

डॉ.अश्वथ कासलीवाल का कहना है कि टॉन्सिलाइटिस होने पर सूप, गुनगुना पानी पिएं, मुलायम खिचड़ी जैसी चीजें खानी चाहिए. ऐसी चीजें खाएं जो हल्की हो ताकि खाने में आसानी रहे. इसके अलावा पानी पीते रहना चाहिए. इससे गला ड्राई नहीं होता है तो दर्द कम महसूस होगा.

ऐसे मिलेगा आराम

एक्सपर्ट का कहना है कि टॉन्सिलाइटिस हो तो आराम करना भी बहुत जरूरी होता है. इससे शरीर को एनर्जी रिस्टोर करने में मदद मिलती है और ये संक्रमण से लड़ने के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा दिन में कम से कम 23 बार नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करने चाहिए. इससे सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है.

डॉक्टर से मिलना जरूरी

टॉन्सिलाइटिस की समस्या अगर कम हो तो यो 23 दिनों में सही होने लगती है. अगर समस्या बनी रहे तो डॉक्टर को दिखना चाहिए. इसके अलावा तेज बुखार, निगलने में ज्यादा दिक्कत या बारबार टॉन्सिल की समस्या हो रही हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए. समय पर सही इलाज हो तो दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply