Satya Report: 2026 में मुंबई इंडियंस की स्थिति अब तक तो ठीक नहीं है। मुंबई ने अब तक 7 लीग मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत मिली है और 5 मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि अगर ये टीम अगले सातों मैच जीत जाती है तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन अगले 7 में से सभी मैच जीतना इस टीम के लिए आसान तो कतई नहीं होगा।

मुंबई ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी
मुंबई की सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वो वापसी करे और अपने अगले सभी मैच जीते और प्लेऑफ में पहुंचे, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर अपनी राय दी। सहवाग ने मुंबई टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई ने वानखेड़े में 220 रन चेज किए थे और ऐसे में इस टीम के लिए 207 रन चेज करना मुश्किल काम नहीं था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मुझे ये नहीं पता था कि जो कुल्हाड़ी पंजाब के छूटकर चेन्नई के पास गई थी वो अब चेन्नई ने मुंबई को पकड़ा दी और मुंबई ने उस कुल्हाड़ी को ठां करके अपने पैर पर मार ली।
207 रन के दवाब में बिखर गई मुंबई
सहवाग ने आगे कहा कि की बॉलिंग ऐसी भी नहीं थी कि आप पावरप्ले में 30 रन बनाओ यानी प्रति ओवर सिर्फ 6 रन आपने बनाए। सीएसके के खिलाफ मैच में मुंबई के पक्ष में कुछ भी नहीं रहा। इस मैच में टॉस आपने जीत लिया था, लेकिन 207 रन के दवाब में टीम बिखर गई और मेरे ख्याल से मुंबई को इस मैच में पहले बैटिंग करनी चाहिए थी। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर सहवाग ने कहा कि अगर इस टीम का पिछला रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने ऐसा किया है, लेकिन फिलहाल के लिए पास्ट को भूल जाओ।
प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
सहवाग ने कहा कि मुंबई को अब बचे हुए 7 मैचों में अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। सीएसके के खिलाफ इस टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों खराब रही। इस टीम को सोचना होगा कि किस कांबिनेशन के साथ उतरें। जब से रोहित चोटिल हुए हैं ये टीम ओपनर को लेकर परेशान है। तिलक वर्मा भी सीएसके के खिलाफ नहीं चले। उन्होंने अच्छी शुरुआत तो हासिल कर ली थी, लेकिन फिर आउट हो गए। ऐसे में मुझे तो मुश्किल लग रहा है कि ये टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, लेकिन पास्ट रिकॉर्ड देखें तो इस टीम ने 5 खिताब जीते हैं। अब ये शायद बेहतर खेलें, लेकिन ये बेहतर अभी तो नहीं खेल रहे हैं।
IPL में का सक्सेस रेट रोहित शर्मा से भी बेहतर, 6 साल में 55 मैचों में संभाली थी मुंबई इंडियंस की कमान
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनी, लेकिन बतौर कप्तान उनसे ज्यादा जीत प्रतिशत सचिन तेंदुलकर का रहा। सचिन का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा।



