BollywoodIndia

अगर 2026 में बनती DDLJ, तो कैसी होती राज और सिमरन की कहानी?

Satya Report: राज और सिमरन की लव स्टोरी आइकॉनिक बन चुकी है। 30 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म आज भी कई लोगों की पसंदीदा है और लोग इसे बारबार देखना पसंद करते हैं।

अगर 2026 में बनती DDLJ, तो कैसी होती राज और सिमरन की कहानी?
अगर 2026 में बनती DDLJ, तो कैसी होती राज और सिमरन की कहानी?

हालांकि काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2026 में DDLJ जैसी फिल्म नहीं बन सकती है क्योंकि आजकल की लड़कियां परमिशन नहीं लेती हैं। आज की लड़कियां ट्रिप के लिए इजाजत नहीं लेती हैं बल्कि जानकारी देती हैं।

हमने ये सोचा कि अगर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज 2026 में रिलीज होती तो फिल्म की कहानी और सिमरन कितनी बदल चुकी होती सिर्फ कपड़े या स्टाइल ही नहीं सोच और फैसले भी काफी अलग होते।

परमिशन मांगने वाली सिमरन नहीं होती

जैसा काजोल ने कहा था कि आजकल की लड़कियां परमिशन नहीं मांगती हैं बल्कि अपने फैसले खुद लेती हैं तो वो सिमरन परिवार को महत्व देती लेकिन अपनी खुशी के लिए स्टैंड लेने में नहीं हिचकती। 90s की फिल्मों में अभिनेत्रियों को अक्सर सैक्रिफाइज करने वाला दिखाया जाता है, आज की सिमरन होती तो अपनी पहचान खोकर वो कॉम्प्रमाइज करने को तैयार नहीं होती। वो किसी की बेटी या प्रेमिका होने के साथसाथ खुद को भी

आत्मनिर्भर होती खुद का होता करियर

1995 की सिमरन की शादी होने वाली थी इसलिए वो एक बार घूमना चाहती थी, मगर आज की सिमरन पढ़ाई के बाद शादी नहीं बल्कि करियर पर फोकस करती, लव स्टोरी उसकी लाइफ में जरूर होती लेकिन वो पूरी जिंदगी नहीं होती। शायद वो कोई ट्रैवेल व्लॉगर या इंफ्लुएंसर होती।

ड्रेसिंग स्टाइल होती चेंज

उस जमाने में भी हमें लगता था कि लंदन में रहकर भी सिमरन के पिता धोती कुर्ता क्यों पहनते हैं। आज के जमाने में सिमरन के साथसाथ उसके मातापिता का भी ड्रेसिंग स्टाइल मॉडर्न होता।

राज को पहचान बदलकर नहीं रहने देती सिमरन

90s की DDLJ में सिमरन के घरवालों को मनाने के लिए राज वहां उसके घर आकर रहता है और घरवालों की काम में मदद करता है। मगर आज के जमाने में ऐसा नहीं होता, 2026 की सिमरन और राज सामने से आकर घरवालों से बात करते।

राजसिमरन की मोहब्बत भी अलग होती

2026 का राज सिर्फ चार्मिंग लवर नहीं बल्कि बराबरी का पार्टनर होता। फ्लर्टिंग और चेजिंग के बजाय इमोशनल मैच्योरिटी, कंसेंट और कम्युनिकेशन पर फोकस रखता।

जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी डायलॉग शायद होता ही नहीं

2026 का मतलब ये नहीं है कि फैमिली वैल्यूज खत्म हो जाती, लड़की सिर्फ अपनी ही सुनाती घरवालों को वैल्यू नहीं करती। मगर शायद वो अपने लिए स्टैंड लेती वो इंतजार नहीं करती कि पिता आकर बोले – जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी। 2026 के पिता भी इमोशनल मैच्योर होते वो सिमरन का प्वॉइंट ऑफ व्यू समझने की कोशिश करते और राज से मिलते।

1995 में प्यार होता है, शादी के लिए परिवार की इजाजत लेते हैं और हैप्पी एंडिंग होती है।
2026 में प्यार के साथ सेल्फ रिस्पेक्ट होती और सिमरन का अपना फैसला होता और फिर हैप्पी एंडिंग होती।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply