DharamIndia

Ketu-Chandrama Yuti: 26 अप्रैल को केतु-चंद्रमा की युति इन 3 राशियों के लिए खतरनाक, एक गलती करा सकती है भारी नुकसान!

Satya Report: KetuChandrama Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों की युति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कोई युति अच्छी मानी जाती हैं तो कोई नकारात्मक प्रभाव देने वाली। 26 अप्रैल 2026 को चंद्रमा और केतु की युति होने जा रही है जो आमतौर पर अशुभ मानी जाती है। ये युति 27 अप्रैल तक बनी रहेगी। चूंकि चंद्रमा मन के कारक हैं और केतु भ्रम के, ऐसे में जब इन दोनों का किसी राशि में मिलन होता है तो इससे इंसान की सोचनेसमझने की शक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। बता दें 26 तारीख को होने जा रही केतुचंद्रमा की युति 3 राशियों को परेशान कर सकती है।

Ketu-Chandrama Yuti: 26 अप्रैल को केतु-चंद्रमा की युति इन 3 राशियों के लिए खतरनाक, एक गलती करा सकती है भारी नुकसान!
Ketu-Chandrama Yuti: 26 अप्रैल को केतु-चंद्रमा की युति इन 3 राशियों के लिए खतरनाक, एक गलती करा सकती है भारी नुकसान!

केतुचंद्रमा की युति 3 राशियों के लिए खतरनाक

  1. मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए केतुचंद्रमा की युति काफी खतरनाक साबित हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। इस अवधि में धन की हानि और कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होने की आशंका है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें।
  2. कन्या राशि : केतुचंद्रमा की युति से कन्या राशि वालों को भारी नुकसान होने की संभावना है। आने वाले समय में आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक अशांति, बेवजह का डर और स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत हैं। इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी भारी नुकसान करा सकती है। इस दौरान कोई भी नया काम शुरू न करें।
  3. मीन राशि : चंद्रमा और केतु की युति आपके निजी जीवन में उथलपुथल मचा सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपके कड़वे शब्द किसी का दिल तोड़ सकते हैं।

भूलकर भी न करें ये 1 गलती

ऊपर दी गई तीनों राशियां केतुचंद्रमा की युति के दौरान भ्रम में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें क्योंकि इस दौरान लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।

बचाव के अचूक उपाय 

यदि आपकी राशि ऊपर दी गई लिस्ट में है तो कुछ उपायों से आप इस अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं। इस युति के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। ये जाप कम से कम 108 बार जरूर होना चाहिए। केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। इसके अलावा सफेद वस्तुओं का दान करें इससे मन की अशांति दूर होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply