BollywoodIndia

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को फैन ने की थी गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड ने सुनाया किस्सा

Satya Report: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं चाहे उनकी शादी हो या पैरेंटहुड। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके बॉडीगार्ड ज़ीशान कुरैशी ने एक ऐसा वाकया बताया, जब कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान सेट पर एक फैन के साथ टकराव हो गया था।

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को फैन ने की थी गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड ने सुनाया किस्सा
प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को फैन ने की थी गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड ने सुनाया किस्सा

SCREEN को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ज़ीशान ने बताया कि जब कियारा सात महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब सिद्धार्थ मल्होत्रा उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। उन्होंने ज़ीशान को खास तौर पर कियारा के साथ ब्रांड शूट पर भेजा और कहा कि वह उनका पूरा ध्यान रखें। ज़ीशान ने कहा कि उस दौरान उन्हें सामान्य से ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ी क्योंकि सिद्धार्थ उन्हें भेजने को लेकर थोड़ा डर रहे थे।

इसी दौरान एक घटना हुई, जब कियारा वैनिटी वैन से बाहर निकल रही थीं और एक व्यक्ति, जो रिलायंस टीम से जुड़ा बताया गया, उनके पास सेल्फी लेने के बहाने आया और उन्हें गले लगाने की कोशिश करने लगा। ज़ीशान ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति से बहस हो गई। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति सूट में था, इसलिए पहले उन्हें लगा कि वह कोई प्रोफेशनल इंसान है, लेकिन उसकी हरकत ठीक नहीं थी।

मामला बढ़ने पर ज़ीशान को आकाश अंबानी के मैनेजर को कॉल करना पड़ा ताकि स्थिति को शांत किया जा सके। उन्होंने कहा कि कई बार फैंस अपने उत्साह में सीमा पार कर देते हैं और यही वजह है कि सुरक्षा को लेकर सख्ती जरूरी होती है।

शादी की सुरक्षा को लेकर भी ज़ीशान ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की 2023 में सूर्यगढ़ पैलेस में हुई शादी को पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए 23 बार पहले से रेकी की गई थी। हर छोटीबड़ी चीज़ को प्लान किया गया था ताकि कोई भी जानकारी बाहर न जाए।

ज़ीशान के मुताबिक, सिद्धार्थ ने खुद शादी की हर डिटेल पर ध्यान दिया और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। वेडिंग वेन्यू के बाहर मीडिया मौजूद थी, लेकिन अंदर सब कुछ कंट्रोल में रखा गया था। यहां तक कि ड्रोन सिक्योरिटी का भी इस्तेमाल किया गया था।

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी। इसके बाद 15 जुलाई 2025 को उनके घर बेटी ‘सराया मल्होत्रा’ का जन्म हुआ।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply