CricketIndia

IPL 2026 Prediction: क्या चिन्नास्वामी में फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? RCB vs GT में कौन जीतेगा आज का मुकाबला

Satya Report: आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी ​स्टेडियम में होगा। वैसे तो आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं, लेकिन सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी। यानी आज किंग विराट कोहली और प्रिंस शुभमन गिल का आमना सामना होगा, जो गुजरात टाइटंस की  कप्तानी संभाल रहे हैं। 

IPL 2026 Prediction: क्या चिन्नास्वामी में फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? RCB vs GT में कौन जीतेगा आज का मुकाबला
IPL 2026 Prediction: क्या चिन्नास्वामी में फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? RCB vs GT में कौन जीतेगा आज का मुकाबला

विराट कोहली और फिल साल्ट करेंगे पारी का आज, बीच में रजत पाटीदार की जिम्मेदारी

आईपीएल में आज 34वां मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु में होगा तो ​जाहिर सी बात है कि उसका अपरहैंड रहेंगा। भले ही ये स्टेडियम पहले से बदल गया हो, लेकिन यहां रन अभी भी खूब बनते हैं और बल्लेबाज इसका जमकर फायदा भी उठाते हैं। साथ ही बेंगलुरु में फैंस जिस तरह से अपनी होम टीम का सपोर्ट करते हैं, वो किसी से छिपा नहीं है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट की धाकड़ जोड़ी ओपनिंग के लिए उतरती है। बीच के ओवर्स में रजत पाटीदार धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं। आखिरी के ओवर्स में रन बनाने के लिए भी टीम के पास लंबी फौज है। 

गुजरात के लिए हो सकती है मुश्किल

बात अगर गुजरात टाइटंस की करें तो टीम अपना पिछला ही मैच मुंबई इंडियंस से 99 रन से हारकर आ रही है, इससे उनके नेट रन रेट पर भी डेंट लगा है। साई सुदर्शन से रन ​बन नहीं रहे हैं। हां, शुभमन गिल और जॉस बटलर पर जीत की सारी जिम्मेदारी होगी। आरसीबी की बेहतरीन बॉलिंग लाइनअप इनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। जिसमें जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जबरदस्त जोड़ी है। 

आरसीबी का पलड़ा लग रहा है भारी

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये कहा जा सकता है कि आरसीबी की टीम बाजी मार सकती है। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो पता चलता है कि आरसीबी की जीत की संभावना 60 फीसदी है, वहीं गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना करीब 40 फीसदी है। हालांकि ये टी20 मुकाबला है, एक ओवर और एक ही खिलाड़ी मैच को बदलने की क्षमता रखते हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल। 

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: शुभमन गिल , साई सुदर्शन, जॉस बटलर , ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply