BusinessIndia

शेयर बाजार पर फिर दिखेगा SBI का दम! 14 हजार करोड़ के IPO की तैयारी, क्या टूटेगा कमाई का पिछला रिकॉर्ड?

Satya Report: एसबीआई एक बार फिर से शेयर बाजार में अपना दम दिखाने जा रहा है. मामले से परिचित लोगों के अनुसार, SBI फंड्स मैनेजमेंट अगले हफ्ते से ही अपने प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए औपचारिक मार्केटिंग शुरू करने वाला है, जिसका लक्ष्य 1.5 बिलियन डॉलर तक यानी 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाना है. इन लोगों ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी इस इश्यू का लगभग तीनचौथाई हिस्सा घरेलू निवेशकों को बेचने का लक्ष्य बना रही है, और साथ ही प्रीIPO शेयर प्लेसमेंट के जरिए 350 मिलियन डॉलर तक जुटाने पर भी विचार कर रही है. इन लोगों ने बताया कि कंपनी इस योजना को लेकर बैंकरों के साथ बातचीत कर रही है.

शेयर बाजार पर फिर दिखेगा SBI का दम! 14 हजार करोड़ के IPO की तैयारी, क्या टूटेगा कमाई का पिछला रिकॉर्ड?
शेयर बाजार पर फिर दिखेगा SBI का दम! 14 हजार करोड़ के IPO की तैयारी, क्या टूटेगा कमाई का पिछला रिकॉर्ड?

कितना हो सकता है वैल्यूएशन

इन लोगों के अनुसार, SBI फंड्स 1315 बिलियन डॉलर की रेंज में वैल्यूएशन चाह रहा है. इसकी तुलना प्रतिद्वंद्वी ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मार्केट कैप से की जा सकती है, जो लगभग 17.6 बिलियन डॉलर है. यह वेल्यू दिसंबर में भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी की 1.2 बिलियन डॉलर की लिस्टिंग के बाद का है. इन लोगों ने बताया कि अभी भी विचारविमर्श चल रहा है और ऑफरिंग के विवरण में बदलाव हो सकता है. SBI फंड्स के प्रतिनिधि ने टिप्पणी के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया. ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, SBI फंड्स ने इस ऑफ़रिंग के प्रबंधन के लिए 9 बैंकों को नियुक्त किया है, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस बैंक लिमिटेड, SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, JM फ़ाइनेंशियल लिमिटेड और HSBC होल्डिंग्स Plc शामिल हैं.

तेजी के साथ बंद हुए थे एसबीआई के शेयर

खास बात तो ये है कि देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर एसबीआई के शेयर शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे. जबकि एक दिन पहले शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी. आंकड़ों को देखें तो एसबीआई के शेयर 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 1101.50 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1105.85 रुपए के साथ दिन के हाई पर पहुंच गए थे. जिसकी वजह से एसबीआई का वैल्यूएशन 10 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. वैसे शुक्रवार को कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 1093.35 रुपए पर ओपन हुआ था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply