CricketIndia

RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights: कोहली-पडिक्कल के अर्धशतक से जीता आरसीबी, गुजरात 5 विकेट से हारा; साई सुदर्शन की शतकीय पारी बेकार

Satya Report: आरसीबी ने विराट कोहली के 81 रन साथ ही देवदत्त पडिक्कल की 55 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया और इस सीजन में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। आरसीबी ने इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 5वीं जीत हासिल की और इस जीत के साथ अंकतालिका में और मजबूत स्थिति में आ गई। गुजरात की ये 7वें मैच में चौथी हार रही और साई सुदर्शन की शतकीय पारी बेकार हो गई। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights: कोहली-पडिक्कल के अर्धशतक से जीता आरसीबी, गुजरात 5 विकेट से हारा; साई सुदर्शन की शतकीय पारी बेकार
RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights: कोहली-पडिक्कल के अर्धशतक से जीता आरसीबी, गुजरात 5 विकेट से हारा; साई सुदर्शन की शतकीय पारी बेकार
Match Ended

Indian Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
206/5

vs

Gujarat Titans  
205/3

Match Ended
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 5 wickets

आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती थी और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। आरसीबी को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 206 रन बनाने थे और इस टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने इस मैच के दौरान 300 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी बने जबकि वो 800 चौके लगाने वाले इस लीग के पहले खिलाड़ी भी गुजरात के खिलाफ मैच में बने। कोहली आईपीएल में 1100 बाउंड्री लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

कोहली और पडिक्कल के अर्धशतक

आरसीबी के ओपनर बेथेल ने 14 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कोहली ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 81 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने 10 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन बनाए। इसके बाद टिम डेविड ने 10 रन और क्रुणाल पंड्या ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी और दोनों नाबाद रहे। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

साई सुदर्शन ने लगाया शतक

गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने 33 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 57 गेंदों पर पूरा किया और 100 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गिल 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पहले विकेट के लिए साई के साथ 128 रन की साझेदारी की। जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 19 रन जबकि जेसन होल्डर 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवी, हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एकएक विकेट लिए।

आरसीबी की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया गया। वहीं गुजरात ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। जेसन होल्डर और मानव सुथार की अंतिम ग्यारह में वापसी हुई। जेसन होल्डर इस मैच के जरिए गुजरात के लिए डेब्यू किया।

आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

इम्पैक्ट प्लेयर जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

गुजरात की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल , जोस बटलर , वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply