Satya Report: Horror Movie The Mummy: फिल्म प्रेमियों के बीच इस समय हॉरर मूवीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में मेकर्स भी अब दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही अपनी फिल्मों का निर्माण करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर रही है। इसी बीच एक और मूवी 17 अप्रैल को थिएटर्स में आई, जो हॉलीवुड की है और पूरी तरह से हॉरर फिल्म है।

अब बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन सी मूवी है, तो आपको बता दें कि हम ‘ली क्रोनिन’स द मम्मी’ की बात कर रहे हैं। इस सुपरनैचुरल हॉरर मूवी ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को भी कलेक्शन में मात दे दी है। ‘ली क्रोनिन’स द मम्मी’ का निर्देशन ‘ईविल डेड राइज’ के डायरेक्टर ली क्रोनिन ने ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ के डायरेक्टर के साथ मिलकर बनाया है।
यह भी पढ़ें:
इसे देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि ये किसी भी पुरानी मम्मी फिल्म सीरीज का हिस्सा नहीं है। बल्कि यह एक नई और डार्क कहानी के तौर पर बनाई गई है। इसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
क्या है ‘ली क्रोनिन’स द मम्मी’ की कहानी
अब बात आती है कि ‘ली क्रोनिन’स द मम्मी’ की कहानी क्या है। तो आपको बता दें कि ये एक परिवार के ईदगिर्द घूमती है, जिसकी बेटी कई साल पहले अचानक गायब हो गई होती है। जब वह लंबे समय बाद मिलती है, तो उसका व्यवहार नॉर्मल नहीं होता। फिर धीरेधीरे पता चलता है कि उस पर एक प्राचीन मिस्री श्राप का असर है। इसके बाद कहानी में पिरामिड, ममीकरण और पुरानी सभ्यता से जुड़े कई रहस्य सामने आते हैं, जो इसे और दिलचस्प बना देते हैं।
फिल्म की कास्ट और कलेक्शन
फिल्म में जैक रेनर, लाइआ कोस्टा, मे कैलमावी और नताली ग्रेस समेत कई कलाकार नजर आए हैं। अगर फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें, तो इसका बजट लगभग 180 से 200 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। वहीं, इस मूवी ने एक हफ्ते में 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और भारत में यह 15 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
यह भी पढ़ें:



