Uttar Pradesh

यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Satya Report: मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रांची से शादी समारोह संपन्न कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोगों सहित एक पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बरसातपुरअहिरानी हाईवे पर शुक्रवार 25 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जब एक स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेल से जा टकराई।

यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में चीखपुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार रांची में अपनी पुत्री की शादी संपन्न कराकर गोरखपुर के रानीडीहा गांव लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ के मोर्चरी हाउस भेज दिया।

मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव , उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव और पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव के रूप में हुई है। इनके अलावा रविन्द्र यादव और पुरुषोत्तम कुमार की भी इस हादसे में मौत हो गई। रविन्द्र यादव और पुरुषोत्तम कुमार बिहार के गया जिले के मटीहानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। एक ही परिवार के कई सदस्यों की एक साथ मौत से उस क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply