IndiaTrending

‘केजरीवाल ने पंजाब में भी बनाया शीशमहल’, प्रवेश वर्मा ने जारी की लोधी एस्टेट की तस्वीरें

Satya Report: नई दिल्ली। भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। वर्मा ने केजरीवाल की तुलना फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘रहमान डकैत’ से करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी दूसरा शीशमहल बना लिया है।

‘केजरीवाल ने पंजाब में भी बनाया शीशमहल’, प्रवेश वर्मा ने जारी की लोधी एस्टेट की तस्वीरें
‘केजरीवाल ने पंजाब में भी बनाया शीशमहल’, प्रवेश वर्मा ने जारी की लोधी एस्टेट की तस्वीरें

प्रेस कांफ्रेंस में लगाए संगीन आरोप
प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल पंजाब चले गए। वहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास के आसपास चार घरों पर केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने कब्जा कर लिया। केजरीवाल ने वहां दूसरा शीशमहल तैयार कर लिया।

लोधी एस्टेट में नया घर और सजावट पर सवाल
कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट में सरकारी आवास आवंटित हुआ। कल उन्होंने परिवार के साथ इस घर में शिफ्टिंग कर ली।
प्रवेश वर्मा ने नए घर की तस्वीरें देखकर हैरानी जताई और कहा, ‘वहां भी उन्होंने खूब खर्च किया है। यह सरकारी घर है, लेकिन इसमें सरकारी पैसा नहीं लगा है।’

वर्मा ने याद दिलाया कि पहले शीशमहल पर भारी खर्च को लेकर जब सवाल उठे तो केजरीवाल ने दावा किया था कि सजावट का फैसला पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने लिया था और उन्हें खर्च की जानकारी नहीं थी। अब नए घर पर वे ऐसा दावा नहीं कर सकते।

केजरीवाल पर लगाए कई आरोप
जो नेता कभी साधारण बंगला भी नहीं लेने की बात करते थे और कहते थे कि किसी अन्य पार्टी के नेता का ऐसा घर नहीं होगा, आज खुद शीशमहल में रह रहे हैं।
दिल्ली में कोरोना महामारी, पानी और बिजली की कमी के समय भी केजरीवाल जनता से गायब होकर शीशमहल बनाने में लगे रहे।
शीशमहल केजरीवाल के भ्रष्टाचार का सबूत है। मुख्यमंत्री के वेतन से ऐसा आलीशान घर नहीं बन सकता। उन्हें बताना चाहिए कि इस पर शराब घोटाले का पैसा लगाया गया या नहीं।

वर्मा ने आगे कहा कि केजरीवाल के अंदर शीशमहल बस चुका है। इस कारण उन्हें दिल्ली और पंजाब की जनता का दुख दिखाई नहीं देता। आप कार्यकर्ता पूरी जिंदगी मेहनत करें तब भी ऐसा मकान नहीं बना सकते।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply