CricketIndia

IND vs SA: टीम इंडिया के सामने सम्मान बचाने की चुनौती, जोहान्सबर्ग की पिच पर टॉस रहेगा अहम

Satya Report: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभी तक पूरी तरह से मेजबान अफ्रीकी टीम का शुरुआती तीन मुकाबलों में दबदबा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने एकतरफा तरीके से जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय महिला टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है लेकिन पहले तीन मैचों में काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें सबसे ज्यादा निराश गेंदबाजों ने किया है। ऐसे में अब टीम इंडिया के सामने इस टी20 सीरीज में बचे बाकी के 2 मुकाबलों में अपने सम्मान को बचाने की बड़ी चुनौती रहने वाली है, जिसमें इस सीरीज का चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SA: टीम इंडिया के सामने सम्मान बचाने की चुनौती, जोहान्सबर्ग की पिच पर टॉस रहेगा अहम
IND vs SA: टीम इंडिया के सामने सम्मान बचाने की चुनौती, जोहान्सबर्ग की पिच पर टॉस रहेगा अहम

टॉस जीतने वाली टीम पहले करना चाहेगी गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका और भारत महिला टीम के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का ये चौथा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच में तीसरा टी20 मैच भी इस स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां 192 रनों का स्कोर बनाया था, तो वहीं अफ्रीकी टीम ने 16.3 ओवर्स में टारगेट को चेज कर लिया था। ऐसे में ये साफ है कि यहां पर टॉस जीतने वाली टीम के लिए टारगेट का पीछा करना काफी आसान हो जाता है। ऐसे में इस मैच में भी टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली हैं। वांडरर्स स्टेडियम में अभी तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 15 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 14 मैचों को टारगेट का पीछा करने वाली टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 175 रनों के करीब का देखने को मिला है।

मंधाना का बल्ला रहा अब तक खामोश, जेमिमा भी नहीं दिखा पाई कमाल

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना जिनसे सभी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में बल्ले से फॉर्म कोई खास देखने को नहीं मिला है, ऐसे में उनके लिए भी आखिरी दो मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं। वहीं इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज भी इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। आखिरी 2 मैचों में सबसे ज्यादा नजरें टीम इंडिया के गेंदबाजों पर रहने वाली हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा निराश किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply