DharamIndia

Ratna Jyotish: Job और Business में पाना है Success? ये 3 रत्न साबित हो सकते हैं Game Changer

Satya Report:

ज्योतिष शास्त्र में तमाम तरह के रत्नों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि अगर सही रत्न को सही विधि और नियम के साथ धारण किया जाता है। तो जातक के जीवन और करियर को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। रत्न ज्योतिष के मुताबिक रत्न ग्रहों की स्थिति को मजबूत करते हैं। साथ ही नौकरी और व्यापार में आने वाली परेशानियों और बाधाओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 प्रभावशाली ग्रहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके व्यापार और नौकरी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

पन्ना

Ratna Jyotish: Job और Business में पाना है Success? ये 3 रत्न साबित हो सकते हैं Game Changer
Ratna Jyotish: Job और Business में पाना है Success? ये 3 रत्न साबित हो सकते हैं Game Changer
बता दें कि पन्ना ग्रह का संबंध बुध ग्रह से होता है। वहीं ज्योतिष में बुध ग्रह को संवाद, व्यापार और बुद्धि का कारक माना जाता है। व्यापार से जुड़े लोगों और उन लोगों को जिनकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है। उनको यह रत्न धारण करना चाहिए। वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए पन्ना रत्न अच्छा माना जाता है। इस रत्न को ज्योतिष की सलाह पर चांदी या फिर सोने की अंगूठी में बुधवार के दिन कनिष्ठा उंगली में धारण करना चाहिए।

माणिक

माणिक रत्न का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। इस रत्न को धाकर करने से जातक को अंदर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह रत्न धारण करना अच्छा माना जाता है। वहीं मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए भी यह रत्न उत्तम माना जाता है। माणिक रत्न को धारण करने से कार्यक्षेत्र में मानसम्मान और उच्च पद की प्राप्ति होती है। इस रत्न को तांबे या सोने में रविवार के दिन सूर्योदय के समय अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।

पुखराज

पुखराज रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, भाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। बैंकिंग, टीचिंग, वकालत और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए पुखराज लाभकारी माना जाता है। वहीं धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भी यह रत्न अच्छा माना जाता है। इसको पंचधातु या फिर सोने में धारण करना चाहिए। गुरुवार के दिन तर्जनी उंगली में इस रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है।

इन नियमों का करें पालन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबित रत्न आपको तभी लाभ पहुंचाते हैं, जब इनको सही विधि और सही नियम के साथ धारण किया जाता है। अगर आप गलत तरीके से रत्न धारण करते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply