CricketIndia

DC vs PBKS Pitch Report: दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला, कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम के पिच का मिजाज

Satya Report: DC vs PBKS Pitch Report: 25 अप्रैल का दिन आईपीएल के जारी सीजन में डबल हेडर का दिन है। इस दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब एकमात्र ऐसी टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में दिल्ली की नजरें पंजाब का विजयरथ रोककर पॉइंट्स टेबल में टॉप4 की तरफ कदम बढ़ाने पर होगी। दिल्ली अभी तक छह में से तीन मैच हार चुकी है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि दिल्ली बनाम पंजाब मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

DC vs PBKS Pitch Report: दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला, कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम के पिच का मिजाज
DC vs PBKS Pitch Report: दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला, कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम के पिच का मिजाज

DC vs PBKS मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

दिल्ली और पंजाब के बीच ये मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा। ऐसे में ये साफ है कि प्लेयर्स गर्मी और ह्यूमिडिटी से परेशान रहेंगे। मैच के दौरान वहां का तापमान 40 डिग्री के आसपास होगा, जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। दिल्ली वर्सेस पंजाब मैच अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। फैंस को इस मुकाबले में हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन अभी तक दो मैच खेले गए हैं, दिल्ली ने एक मैच यहां चेज करते हुए जीता था, वहीं गुजरात के खिलाफ टीम मात्र एक रन से हारी थी। आज के मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर हो सकती है।

अरुण जेटली स्टेडियम का आईपीएल में रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो इस मैदान पर आईपीएल के 99 मैच खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं बाद में बैटिंग करने वाली टीम 50 मैच जीतने में कामयाब रही है. इस मैदान पर एक मैच ऐसा हुआ है जिसका कोई रिजल्ट नहीं निकला है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम ने 50 मैचों में बाजी मारी है, वहीं हारने वाली टीम को 48 मैचों में जीत नसीब हुई है। इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 278/3 है, वहीं लोएस्ट स्कोर 66 रन का है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां का औसत स्कोर 170 रन के आस पास का है।

DC vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल , नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह , कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे

यह भी पढ़ें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply